फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on unknown person for putting up posters in court premises

Budaun News: अदालत परिसर में पोस्टर लगाने में अज्ञात पर रिपोर्ट

Fri, 21 Feb 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Report on unknown person for putting up posters in court premises
कोर्ट परिसर की दीवार पर चस्पा पोस्टर।स्रोत-नाजिर - फोटो : mathura
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने जिला जज के केंद्रीय नाजिर की तहरीर पर अदालत परिसर में कई स्थानों पर फर्जी तरीके से पोस्टर लगाने एवं अवैध तरीके से घुसपैठ के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जिला जज के केंद्रीय नाजिर बृजेश नरायन भगौलीवाल ने सिविल लाइंस थाने में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार दो लोग अदालत परिसर में अनधिकृत रूप से घुस आए। उनके द्वारा न्यायालय परिसर की दीवारों पर कई जगह पोस्टर लगाए गए। यह पोस्टर जिला जज बदायूं की ओर से सार्वजनिक सूचना के रूप में लगाए गए थे।
विज्ञापन

सार्वजनिक सूचना के दोनों ओर अधिवक्ता के मोनाग्राम हैं। जिन पर एडवोकेट लिखा है, जबकि जिला जज ने इस तरह के कोई भी पोस्टर लगाने का किसी को भी आदेश नहीं दिया था। इससे अहसास हो रहा है कि जिला जल के नाम से किसी ने कूटरचित एवं फर्जी पोस्टर लगाकर अवैध तरीके से अदालत परिसर में घुसपैठ की है। पुलिस ने केंद्रीय नाजिर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये लिखा है चस्पा पोस्टर में
पोस्टर में लिखा है कि सार्वजनिक सूचना, सभी को सूचित किया जाता है कि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश बदायूं एवं मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट के निर्देश के अनुसार कोई भी वादकारी, पैरोकार अथवा न्याय कर्मचारी तारीख पेशी और हजारी माफी प्रार्थनापत्र, जमानत पेशी के नाम पर रुपये लेते या देते पाया जाता है तो उसके खिलाफ निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed