फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on the inspector of women's police station in recovering from dowry victim

दरोगा ने विवाहिता से वसूले थे आठ हजार, पांच हजार न दिए तो निकाले आरोपियों के नाम, एफआईआर दर्ज

Mon, 01 Aug 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Report on the inspector of women's police station in recovering from dowry victim
बदायूं। महिला थाने में तैनात रहे दरोगा विजय सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। उसने दहेज उत्पीड़न की पीड़ित से आठ हजार रुपये वसूले थे। पांच हजार रुपये और न दिए तो दरोगा ने तीन आरोपियों के नाम निकाल दिए और मुख्य आरोपी की दूसरी पत्नी होने की बात छिपाई। उसके रुपये मांगने का एक वीडियो सामने आया था। बिसौली पुलिस ने आईजी के आदेश पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के बमेड़ निवासी फूलवती ने 14 जनवरी 2019 को अपने पति सतेेंद्र व उसके परिवार वालों के खिलाफ महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसकी विवेचना दरोगा विजय सिंह कर रहा था। महिला के मुताबिक मुकदमा दर्ज कराने के बाद सतेंद्र ने दूसरी शादी कर ली। इस पर उसने दरोगा ने दूसरी शादी करने की धारा बढ़ाने को कहा था। इसके लिए दरोगा ने आठ हजार रुपये ले लिए। बाद में दरोगा उसके भाइयों के साथ सतेंद्र के घर पहुंचा। वहां उसने सतेंद्र की दूसरी पत्नी के बयान दर्ज किए। उसकी एक वीडियो भी बनाई। फिर कार्रवाई आगे बढ़ाने को पांच हजार रुपये और मांगे। इस दौरान विवाहिता के भाई ने उसकी वीडियो बना ली। विवाहिता ने पांच हजार रुपये नहीं दिए तो दरोगा ससुराल वालों से मिल गया। उसने तीन आरोपियों के नाम निकाल लिए। पति की दूसरी शादी का तथ्य छिपा लिया और चार्जशीट लगा दी। इसकी जानकारी पर महिला ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। उसकी तत्कालीन सीओ सिटी से जांच कराई गई। उन्होंने भी मामले में लीपापोती कर डाली। बाद में विवाहिता आईजी बरेली के यहां पेश हुई। आईजी के आदेश पर बिसौली पुलिस ने दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विवाहिता ने यह दर्ज कराया था मामला
विवाहिता फूलवती बमेड़ गांव की रहने वाली है। उसने 14 जनवरी 2019 को अपने पति सतेंद्र, ससुर लोचन, सास मोरकली, जेठ चेतेंद्र, जेठानी सीता और ननद विमला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। उसकी शादी 27 जून 2017 को हुई थी। उसके पिता की मौत हो चुकी थी। उसके भाइयों और मां ने शादी की थी। उसमें पांच लाख रुपये दिए थे। बाद में उन्होंने दो लाख और एक बाइक मांगी। उसके परिवार वाले यह दहेज नहीं दे पाए तो उसके साथ मारपीट की गई थी और उसे घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली में मांगे थे रुपये, बना लिया था वीडियो
आरोपी दरोगा ने विवाहिता से बिसौली में जाकर रुपये मांगे थे। वहीं विवाहिता के भाई ने उसकी वीडियो बना ली थी। रुपये मांगने का घटनास्थल बिसौली में था। इसलिए यह मामला बिसौली में दर्ज कराया गया है।

यह मामला संज्ञान में है। महिला के परिचित ने दरोगा का वीडियो बनाया था। वह कुछ रुपयों की डिमांड कर रहा था। तत्कालीन एसपी देहात ने वह वीडियो आवाज मिलान के लिए जांच के लिए भेजा था। उसकी रिपोर्ट अब आई है। उसके आधार पर मामला दर्ज करा दिया गया है। उसकी विवेचना कराई जा रही है। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed