{"_id":"67ddb1c42c0f7a00b406bd11","slug":"report-on-sp-youth-brigades-national-secretary-and-his-brother-badaun-news-c-123-1-bdn1008-136042-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव और उसके भाई पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव और उसके भाई पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। शहर के एक रिसॉर्ट में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद भाजपा नेताओं पर अशोभनीय टिप्पणी, खिलाड़ियों को धमकी व तमंचे लहराने के मामले में पुलिस ने सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव और उसके भाई पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर दर्ज की गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशी निवासी भाजपा कार्यकर्ता आलोक जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने कमेटी के सहयोग से शहर के एक रिसॉर्ट के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया था। 19 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ था। इसमें ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष जेके सक्सेना, हमेंद्र सिंह पटेल, तीर्थंद्र सिंह पटेल समेत भाजपा के पदाधिकारियों ने विजयी टीम को सम्मानित कर पुरस्कार वितरण किया था।
इसके फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए गए थे। इसको लेकर शहबाज अल्वी पुत्र मुख्तयार अहमद उर्फ बाबा भाई ने नाराज होकर सामाजिक अशांति फैलाने के मकसद से सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी की। इससे उनकी टीम की भावनाएं आहत हुईं। आरोप है कि शहबाज अल्वी के भाई अबू तालिब की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसके चलते शहबाज अल्वी व सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी तमंचे लेकर टूर्नामेंट स्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट कराने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अली अल्वी, शहबाज अल्वी व इनका परिवार विपक्षी दल सपा के पदाधिकारी हैं। आपराधिक गतिविधियों में रहकर अवैध कारोबार करते हैं। इन पर कई मुकदमे चल रहे हैं। आरोपियों ने सपा की सरकार आने पर उन्हें व कमेटी के सदस्यों के परिवार को बदायूं से भगा देने की धमकी दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव व उसके भाई पर आईटी एक्ट, धमकी समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।