फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report filed against four people in Kakrala Masjid case in Budaun

Budaun News: बगैर अनुमति मस्जिद निर्माण के मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 04:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 04:50 PM IST
सार

ककराला कस्बा के वार्ड चार निवासी डॉ. मुंतजिर ने अपने घर में बिना अनुमति के मस्जिद का निर्माण करा दिया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने उक्त भवन को सील कर दिया। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Report filed against four people in Kakrala Masjid case in Budaun
विवादित निर्माणाधीन परिसर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कस्बा ककराला में बिना अनुमति मस्जिद निर्माण के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मस्जिद को सील करने गए पुलिस से कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की थी। मस्जिद का निर्माण कराने वाले डॉ. मुंतजिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


ककराला कस्बा के वार्ड चार निवासी डॉ. मुंतजिर पुत्र नबीदाद ने कस्बा के वार्ड 19 में अपने घर के अंदर बिना अनुमति के मस्जिद का निर्माण करा दिया था। वहां पर और भी काम हो रहा था। ग्रामीणों ने इदसकी सूचना चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह को दी। इसलिए वह सिपाही देवेंद्र कुमार, बलराम और शोभित कुमार के साथ गांव पहुंचकर मौके मुआचयन किया। उन्होंने डॉ. मुंतजिर और वहां मौजूद वार्ड 19 निवासी रेहान पुत्र बन्ने व दो अन्य लोगों से मस्जिद निर्माण की अनुमति के कागजात मांगे। 
विज्ञापन


इस पर उन लोगों ने कोई कागजात नहीं दिखाए उल्टे पुलिस से उलझ गए। डॉ. मुंतजिर बोले कि मस्जिद हमने अपनी जगह में बनाई है। किसी अन्य की जगह पर नहीं बनी है। ऐसे बयानों पर पुलिस ने निर्माण बंद करने को कहा। उन्होंने कहा कि उनकी मां की इच्छा थी कि अपनी जमीन पर एक मस्जिद बनवाएं। इसलिए उन्होंने बनवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से की धक्का-मुक्की 
इसी दौरान चारों आरोपियों ने गेट से बाहर आकर सभी पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और धमकाया। चौकी प्रभारी की तहरीर पर डॉ. मुन्तजिर, रेहान और दो अज्ञात के खिलाफ बिना अनुमति मस्जिद का निर्माण करने और जांच करने गई पुलिस से धक्का-मुक्की करने के अलावा सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि डॉ. मुंतजिर को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed