फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report of murderous attack on step-son-in-law filed

Budaun News: सौतेले दामाद पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 04 Mar 2025 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Report of murderous attack on step-son-in-law filed
बिसौली। नगर पालिका की महिला कर्मी पर छुरे से हमला करने के मामले में पुलिस ने सौतेले दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला होली चौक निवासी सोमवती देवी नगरपालिका में ठेकेदारी व्यवस्था के अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर कार्यरत हैं। सोमवार शाम साढ़े छह बजे ड्यूटी करके वह घर लौट रहीं थीं। जैसे ही वह खटीकान गली के सामने पहुंचीं, पीछे से भागकर आए सौतेले दामाद मुरारी निवासी बेहटा गुसाई थाना बिल्सी ने उन कर छुरे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने छुरे से सास पर कई वार किए। सोमवती घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। शोर सुनकर दुकानदार और राहगीरों ने उन्हें बचाया। मुरारी मौके पर खुदर को घिरा देख छुरा छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सोमवती को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। देर रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बिसौली कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed