फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report against two in case of minor's conversion and molestation

Budaun News: नाबालिग का धर्मांतरण और छेड़छाड़ के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 29 Jun 2023 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Report against two in case of minor's conversion and molestation
एक आरोपी को पकड़ा, जान से मारने की धमकी देता था छात्रा को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपनी छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ और धर्मांतरण कराने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती के मुताबिक उसकी नाबालिग बहन शहर के एक स्कूल में पढ़ती है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडसारी निवासी अम्मार कुरैशी उसको डरा धमका कर परेशान करता था और नाबालिग से कहता था अगर वह उससे बात नहीं करेगी तो उसको और परिवार को जान से मार देगा। युवती का आरोप है कि अम्मार कुरैशी के पास नाबालिग के फोटो व वीडियो भी हैं जिनको वायरल करने की धमकी देकर उससे कुरान व कलमा भी पढ़वाता था।
विज्ञापन

उसका आरोप है कि अम्मार कुरैशी का एक साथी एमडी कैफ निवासी सुभाष चौक ने लड़की व उसके भाई को कई बार धमकी दी कि नाबालिग को 18 वर्ष का होने के बाद उसको हम घर से निकाल कर ले जाएंगे और उसका धर्म परिवर्तन कराकर अपने साथ रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर बुधवार रात अम्मार कुरैशी और एमडी कैफ नाम के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट की है। इसमें अम्मार कुरैशी पकड़ा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed