फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report against the person who reported 40 deaths due to dengue

Budaun News: डेंगू से 40 मौत होने की सूचना देने वाले के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 07 Oct 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Report against the person who reported 40 deaths due to dengue
बदायूं। थाना क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया में डेंगू से 40 मौतों की सूचना देने वाले के खिलाफ सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद वर्मा ने सीओ बिल्सी चंद्रपाल सिंह के पत्र का संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय के अनुसार, एक अक्तूबर की शाम को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। जिस पर एबी गुर्जर लिखा था। फोन करने वाले ने गांव बांस बरौलिया में डेंगू से 40 मौत होने की सूचना दी।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची तो वहां किसी की मौत नहीं हुई थी। फोन नंबर पर बात की गई तो संबंधित ने कहा कि उसकी आईडी एबी गुर्जर के नाम से है। उसका नाम कृष्ण कुमार है, वह कैंट बरेली का रहने वाला है और इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों ने उसे 40 मौत हो जाने की सूचना दी थी। कृष्ण कुमार ने कहा कि वह मृतकों के नाम व मोबाइल नंबर स्वास्थ्य विभाग को दो दिन में उपलब्ध करा देगा, लेकिन वह चार दिन बीत जाने के बाद भी मृतकों के नाम नहीं बता सका।

इससे साफ हो गया कि गांव व क्षेत्र में भ्रामक संदेश फैलाने का काम कृष्ण कुमार ने किया। इसी को देखते हुए बिल्सी थाने में कृष्ण कुमार के खिलाफ सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed