{"_id":"61687c46bad0db4a5f520252","slug":"religion-badaun-news-bly4629228169","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण का नाम लेने से ही दूर हो जाते है सारे दु:ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण का नाम लेने से ही दूर हो जाते है सारे दु:ख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। दीननगर शेखपुर मार्ग स्थित जाहरवीर बाबा के मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन पीलीभीत से आईं कथा वाचिका शीतल ठाकुर ने कहा कि श्रीकृष्ण का नाम और उनके रूप दुख दूर करने वाले हैं। उनके दर्शन मात्र से ही आत्मा को शांति मिल जाती है। दिल से स्मरण करने पर प्रभु अपने भक्तों के लिए तुरंत दौड़े चले आते हैं। बस जरूरत है तो उनकी मौजूदगी को आत्मा से महसूस करने की।
इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचीं सपा नेता ममता शाक्य ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप जलाया एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर किशनपाल पुजारी, उमेश चंद्र सूर्यवंशी, जोगिंदर सूर्यवंशी, अभिनय सूर्यवंशी, महेश सूर्यवंशी, दिलीप बाबू, बृजेंद्र सूर्यवंशी, रामबाबू, रामेश्वर व अवनेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद