फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   religion

नंद के आनंद भयो...जय कन्हैया लाल की

Sat, 24 Aug 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
religion
बदायूं। जिले में कई स्थानों पर शुक्रवार को जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने व्रत रखकर पूजा की और मंदिर जाकर कान्हा के दर्शन किए। पंचामृत और 56 भोग लगाकर प्रसाद बांटा। इस दौरान मंदिरों में भव्य सजावट की गई। देर रात तक श्रद्धालुओं का वहां आना जाना लगा रहा। रात के 12 बजते ही मंदिरों में घंटा घड़ियाल गूंज उठे। कई स्थानों पर शनिवार को भी जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। कई स्कूलों में भी कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। स्कूली बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजकर विद्यालय आए।
विज्ञापन

अमूमन श्री कृष्ण जन्माष्टमी दो मनाई जाती है। मथुरावासी और गोकुलवासी के रूप में मान्यता होने के चलते कई लोगों ने शुक्रवार को त्योहार मनाया। व्रत रखकर मंदिरों एवं घरों मे पूजा की गई। सुबह से ही मंदिरों में लोग कन्हैया के दर्शन करने को पहुंचने लगे। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। उसके बाद शाम को मंदिरों में भीड़ हो गई। घरों में पकवान बनाकर भगवान को उनका भोग लगाया गया और फिर प्रसाद बंटा। शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, नगला मंदिर, कोठीवाल मंदिर आदि की इस मौके पर विशेष सफाई की गई। मंदिरों में श्रद्घालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जन्माष्टमी के पर्व पर राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्राथमिक और पूर्व प्राथमिक के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजेश शर्मा, राज कुमार सिंह सेंगर, ऋषिपाल सिंह, साधना शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लोरेंस नाइटेंगल पब्लिक स्कूल में बांसुरी और मटकी सज्जा प्रतियोगिता हुई। कक्षा 11 की लड़कियों ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। जीलॉट पब्लिक स्कूल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा पहनकर सभी के मन को मोह लिया।
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों की टोली ने हांडी फोड़कर माखन वितरित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। किड्जी स्कूल, किड्स प्लेनट स्कूल, एस्सल पब्लिक स्कूल, बीआर अंबेंट पब्लिक स्कूल, रजत शिशु विद्या मंदिर में बच्चों ने राधाकृष्ण बनकर सभी को मोह लिया। वंशीधर मेमोरियल अकादमी में भी जन्माष्टमी मनाई गई।
बिल्सी। रोहान स्थित ओम नम: शिवाय डॉ. बीपी सिंह सोलंकी आवासीय इंटर कॉलेज में श्री कृष्ण एवं राधा जी के रूप में छात्र-छात्राओं ने सुंदर प्रस्तुति दी। इस्लामियां इंटर कालेज, श्री महेश बाल इंटर कालेज, आदर्श जनकल्याण मनोकामना स्कूल, शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल, एसएम पब्लिक स्कूल, एसपीजेएम स्कूल,जेपी जैन स्कूल, ग्रीन फील्ड इंटर कालेज, सिटी हार्टमेन जूनियर हाईस्कूल में भी बच्चों ने जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया।

वजीरगंज। आरडी प्रोग्रेसिव स्कूल एवं एसकेएस दून वर्ल्ड स्कूल में छोटे-छोटे बच्चे राधा कृष्ण के वेश में स्कूल आए। बच्चों ने जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सुंदर-सुंदर झांकियां बनाई।
मूसाझाग। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की ख़ुशी में व्रत रखकर त्योहार मनाया। अन्न जल फल मिठाई का भोग लगाया और लोगों को प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed