{"_id":"6159ff238ebc3e6250237eca","slug":"relief-from-strong-winds-and-drizzle-damage-to-paddy-crop-badaun-news-bly4617489149","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं और बूंदाबांदी से राहत, धान की फसल को हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं और बूंदाबांदी से राहत, धान की फसल को हुआ नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम में तब्दीली आ गई। तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर बारिश और हवाओं के कारण धान की फसल को भी नुकसान हुआ है। मामूली बारिश में ही शहर में कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कई दिन से मौसम काफी गरम था। तेज धूप के कारण अक्तूबर के पहले सप्ताह में भी लोगों का पसीना छूट रहा था। रविवार को सुबह के वक्त कुछ देर के लिए बादल छाए, लेकिन दोपहर तक आसमान साफ हो गया। इसके बाद एक बार फिर से बादल छाए और बूंदाबांदी होने लगी। तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी से धान की फसल को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। शहर में लावेला चौक के पास पेड़ गिरने के कारण आधे शहर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। देर रात तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी।
सिलहरी। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के कारण इलाके में धान के साथ तुलसा की फसल को भी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर धान की फसल खेतों में गिर गई है। दरअसल, धान अब कटाई की ओर था। किसान कटाई की तैयारी में हैं। इस दौरान बूंदाबांदी और हवाओं के कारण धान की फसल खराब हुई है।