फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Relief from strong winds and drizzle, damage to paddy crop

तेज हवाओं और बूंदाबांदी से राहत, धान की फसल को हुआ नुकसान

Mon, 04 Oct 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Relief from strong winds and drizzle, damage to paddy crop
बदायूं। रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम में तब्दीली आ गई। तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर बारिश और हवाओं के कारण धान की फसल को भी नुकसान हुआ है। मामूली बारिश में ही शहर में कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई दिन से मौसम काफी गरम था। तेज धूप के कारण अक्तूबर के पहले सप्ताह में भी लोगों का पसीना छूट रहा था। रविवार को सुबह के वक्त कुछ देर के लिए बादल छाए, लेकिन दोपहर तक आसमान साफ हो गया। इसके बाद एक बार फिर से बादल छाए और बूंदाबांदी होने लगी। तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी से धान की फसल को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। शहर में लावेला चौक के पास पेड़ गिरने के कारण आधे शहर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। देर रात तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सिलहरी। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के कारण इलाके में धान के साथ तुलसा की फसल को भी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर धान की फसल खेतों में गिर गई है। दरअसल, धान अब कटाई की ओर था। किसान कटाई की तैयारी में हैं। इस दौरान बूंदाबांदी और हवाओं के कारण धान की फसल खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed