फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Registration of farmers started for sale of wheat

Budaun News: गेहूं की बिक्री के लिए शुरू हुआ किसानों का पंजीकरण

Sun, 28 Jan 2024 03:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Registration of farmers started for sale of wheat
बदायूं। शासन की मंशा है कि जिले के किसानों को गेहूं की उपज का वाजिब मूल्य मिल सके। इसको लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। वहीं गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण भी विभागीय वेबसाइट पर शुरू हो गया है। हालांकि इस बार अधिकारी जिले में गेहूं की खरीद गत सालों की अपेक्षा पहले शुरू होने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से हर साल जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की जाती है। क्रय केंद्रों पर सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के आधार पर गेहूं खरीदा जाता है। इस बार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए गेहूं खरीद एक अप्रैल की जगह 15 मार्च से शुरू होने की संभावना है,
विज्ञापन

अगर पिछले वर्ष की बात करें तो जिले में 135 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए थे। वहीं विभाग की ओर से इस बार भी जिले में सवा सौ से अधिक सरकारी क्रय केंद्र बनाए जाने के निर्देश है। इसको लेकर विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग की तरफ से जिले में 60 से अधिक क्रय केंद्र बनाए भी जा चुके हैं। साथ ही अन्य क्रय केंद्र बनाए जाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डिप्टी आरएमओ अतुल कुमार वशिष्ट ने बताया कि जल्द ही सभी क्रय बना लिए जाएंगे। वहीं किसानों को जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed