फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Refused to marry as he did not get three lakhs

Budaun News: तीन लाख न मिलने पर शादी से किया इनकार

Sun, 09 Mar 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Refused to marry as he did not get three lakhs
बदायूं। तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के पिता के साथ मारपीट की गई। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता के पिता ने बरेली आईजी जोन को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण ने बरेली आईजी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उन्होंने बेटी की शादी सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी युवक से तय की थी। 17 फरवरी को बरात आनी थी। इससे पहले उन्होंने लगुन में ढाई लाख रुपये नकद, टीका में एक लाख दस हजार और एक बाइक दी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा भी सोने की चेन समेत अन्य सामान दिया था। शादी की सारी तैयारी पूरी कर ली गईं, कार्ड छप गए। इसी बीच पांच फरवरी को लड़के के पिता का फोन आया। उन्होंने तीन लाख रुपये की मांग रख दी। परेशान होकर लड़की के पिता लड़के के घर गए। यहां उन्होंने रुपये देने में असमर्थता जताई। बातचीत के दौरान लड़के के चाचा, समेत अन्य लोग बौखला गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लड़की के पिता को पीटकर घायल कर दिया गया। उन्होंने चौकी व थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने आईजी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed