{"_id":"dcc52914ea4639667f9c7b5b9a4d4716","slug":"reelection-of-goora-bareila-booth-will-be-held-with-the-election-of-fourth-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण के साथ 29 को होगा गूरा बरेला बूथ पर पुनर्मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण के साथ 29 को होगा गूरा बरेला बूथ पर पुनर्मतदान
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार माने गए पीठासीन अधिकारी मो. फीरोज को निलंबित कर दिया गया था। डीएम के आदेश पर मतदान अधिकारी प्रथम भूपेंद्र पाल और मतदान अधकारी द्वितीय संतोष कुमारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। यही नहीं डीएम ने एआरओ/ जेई आरईएस अमर सिंह और सेक्टर मजिस्ट्रेट/ राजकीय डिग्री कॉलेज बदायूं के प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार की जवाबदेही तय कर दी है।
यहां बता दें कि म्याऊं ब्लाक के बूथ संख्या 31 सामुदायिक विकास केंद्र गूरा बरेला में त्रुटिवश जिला पंचायत के मतपत्र बदल गए। 41 रिजोला के जिला पंचायत के मतपत्र 42 चंगासी के बीच जिला पंचायत के मतपत्र आपस में बदल गए। इस गड़बड़ी में 112 मत पड़ जाने के बाद स्थिति पता लगी। आरओ की रिपोर्ट पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शंभूनाथ ने इसे गंभीर मानते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से इस बूथ पर पुनर्मतदान की संस्तुति कर दी थी। आयोग ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। इस बूथ पर तैनात पोलिंग पार्टी को गलती के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।