{"_id":"576050744f1c1bd12a11baa5","slug":"readymade-garments-store-millions-of-fire-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग से लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग से लाखों की क्षति
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के बड़ा बाजार इलाके में शार्ट सर्किट से अग्निकांड
संकरे इलाके में बमुश्किल पाया गया आग पर काबू पाया
शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार इलाके में शार्ट सर्किट से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। इससे लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। संकरे इलाके में फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
शहर निवासी अनिल अनेजा की बड़ा बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। रोज की तरह सोमवार रात भी वह दुकान बंद करके घर चले गए। रात में किसी वक्त शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने अनिल अनेजा और फायर ब्रिगेड को खबर दी। इलाका काफी संकरा होने की वजह से फायर ब्रिगेड को भी मौके पर पहुंचने में जद्दो-जहद करनी पड़ी।
विज्ञापन
बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग से करीब तीन लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है। आग विकराल होने की वजह से आसपास की दुकानों में भी दरारें पड़ गई हैं। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन