{"_id":"592b191e4f1c1b824abdacc5","slug":"ration-holding-tractor-trolley-120-bits-of-rice","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली से पकड़े राशन के चावल के 120 कट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली से पकड़े राशन के चावल के 120 कट्टे
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Mon, 29 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
चावल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-धंधेबाज समेत दो युवक पुलिस को चकमा देकर फरार
-पूर्ति निरीक्षक ने की जांच, गोदाम पर अनलोड कराए चावल के कट्टे
बिल्सी से व्यापारी के गोदाम में अनलोड कराने के लिए निकली चावल लदी ट्रेक्टर-ट्रॉली को भाजपा नेताओं की शिकायत पर पकड़ ली गई। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर पर मौजूद दो युवक पुलिस कर्मियों के चंगुल से छूट कर खिसक गए। ट्रॉली में लदे चावल के कट्टों पर उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग का मार्का लगा है। सूचना के बाद कोतवाली पहुंचे पूर्ति निरीक्षक शमी अहमद ने ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की। हालांकि देर शाम तक पूर्ति निरीक्षक की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया था लेकिन ट्रॉली से बरामद चावल के 120 कट्टों को आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम प्रभारी राजेश वर्मा के हवाले कर दिया गया था।
मामला रविवार दोपहर बाद का है। पुलिस के चीता मोबाइल पर मौजूद उपेंद्र कुमार समेत दो सिपाहियों को संजरपुर रोड पर चावल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। उसी दौरान भाजपा नेता संजीव गुप्ता और मन्नू गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। बकौल संजीव-उस वक्त ट्रैक्टर पर चालक समेत तीन युवक थे। सिपाहियों ने कट्टे देखे तो उनके ऊपर उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग का मार्का लगा नजर आया। इससे काफी हद तक साफ हो गया कि चावल राशन का है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली में खड़ा करा लिया गया। मामला पूर्ति निरीक्षक शमी अहमद के संज्ञान में पहुंचा तो वह भी कोतवाली आ गए।
पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस हिरासत में मौजूद ट्रैक्टर चालक मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव फतुल्लागंज निवासी मनवीर से पूछताछ की। मनवीर ने चावल के बारे में हकीकत बता दी। पूर्ति निरीक्षक ने अपनी मौजूदगी में चावल के कट्टों को आवश्यक वस्तु निगम गोदाम पर अनलोड करा दिया। गोदाम इंचार्ज राजेश वर्मा ने बताया- पकड़ी गई ट्रॉली में चावल के 120 कट्टे उनके हवाले किए गए हैं। पूरे मामले की जांच खुद पूर्ति निरीक्षक कर रहे हैं। इधर, भाजपा नेताओं समेत चश्मदीद लोगों का कहना है कि चावल लदी ट्रेक्टर-ट्रॉली के साथ ड्राइवर समेत तीन युवक थे। ड्राइवर को छोड़ दो युवक बाद में खिसक गए।