{"_id":"5e96def78ebc3e6fd500a142","slug":"rashan-distribution-in-hot-spot68","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट में राशन वितरणः सामाजिक दूरी का उल्लंघन, कोटेदार और उपभोक्ताओं में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट में राशन वितरणः सामाजिक दूरी का उल्लंघन, कोटेदार और उपभोक्ताओं में झड़प
विज्ञापन
सहसवान में राशन वितरण के लिए लगी भीड़
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। हॉटस्पॉट घोषित सहसवान इलाके में बुधवार को राशन वितरण क्या किया गया कि लॉकडाउन और सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ गईं। कहीं लोगों ने दुकान को घेर लिया तो कहीं भीड़ लगाकर सारे नियमों को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
नगर के अकबराबाद मोहल्ले में तो उपभोक्ताओं और कोटेदार के बीच झड़प तक हो गई। नगर के लोगों ने उस पर राशन कम देने का आरोप लगाया। फिर कोटेदार को कोसते हुए चले।
कोरोना से दो संक्रमित मिलने के बाद सहसवान इलाके को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। सहसवान कस्बा और उसके पड़ोसी 14 गांव सील किए गए हैं। रोजाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यही समझा रहे हैं कि सभी लोग दूरी बनाएं रखें। लोग घर से न निकलें, इससे इलाके की बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन बुधवार को राशन की दुकानों पर सारे नियम टूट गए। अकबरबाद मोहल्ले में एक दुकान पर राशन वितरण हुआ। सुबह से दुकान के बाहर भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोगों के मन में आया तो वहीं बैठ गए। फिर राशन विक्रेता ने यह भी निकल कर नहीं देखा कि लोगों ने हॉटस्पॉट एरिया में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया है। इस दौरान कोटेदार पर राशन कम देने का आरोप भी लगा। अकबरबाद निवासी कैलाशो पत्नी रामफल ने बताया कि उनके नौ यूनिट पर कुल 20 किलो राशन दिया गया। बहुत कहने पर 10 किलो और बढ़ाया गया। वहीं आशिया पत्नी रईस ने छह यूनिट होने पर 20 किलो राशन देने का आरोप लगाया। मोहल्ले के कुंवर पाल ने कहा कि उन्हें पांच यूनिट पर 20 किलो राशन दिया गया। इस पर लोगों ने राशन की दुकान को चारों ओर से घेर लिया। फिर जमकर हंगामा कर दिया। महिलाएं आक्रोशित होकर दुकान में घुस गईं। उनकी कोटेदार से तीखी नोकझोक हो गई। इस दौरान कुछ लोगों को राशन ही नहीं मिला। वह चुपचाप लौट गए। वहीं जिन लोगों को राशन कम मिला, उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। -
विज्ञापन
इस मामले की मुझे जानकारी नहीं हैँ। अब मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच करता हूं, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - लाल बहादुर, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन