{"_id":"6305355107ec4c44976409c5","slug":"rashan-badaun-news-bly4953010112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिलेगा मुफ्त, अब कोटेदारों से खरीदना होगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिलेगा मुफ्त, अब कोटेदारों से खरीदना होगा राशन
विज्ञापन
बदायूं। केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोरोना काल के दौरान राशन कार्ड धारकों को निशुल्क राशन वितरण कराया था। योजना का समय मार्च में पूरा हो गया, लेकिन शासन ने उसे जुलाई तक बढ़ा दिया था, अब वह समय भी पूरा हो गया। ऐसे में अगस्त में वितरण होना वाला राशन अब कार्डधारकों को कोटेदारों से खरीदना होगा।
कोरोना काल के दौरान जब लोगों घरों में कैद हो गए थे और उनके पास में कमाई का कोई जरिया नहीं बचा था। ऐसे में केंद्र व प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए निशुल्क राशन वितरण करने की योजना को शुरू किया था, लेकिन अब इस योजना का समय खत्म हो चुका हैं। इसकी वजह से इस बार कार्ड धारकों को राशन फिर कोटेदारों से खरीदना पड़ेगा। अब राशन की दुकान से कार्ड धारकों को दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो के हिसाब से चावल की खरीदारी करनी होगी। जिले में इसका वितरण 25 से 31 अगस्त के बीच में करने के आदेश दिए गए हैं।
-
पहले और अब के राशन वितरण में ये किया गया बदलाव
अंत्योदय कार्ड धारकों को एकमुश्त 35 किलो राशन दिया जाता है। पहले इसमें 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल था, लेकिन अब इसमें परिवर्तन करते हुए 21 किलो चावल और 14 किलो गेहूं कर दिया गया है। अब कार्डधारक को इसके हिसाब से कोटेदार को धनराशि देनी होगी, वहीं पीएचएच वालों को पहले तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल प्रति यूनिट के हिसाब से दिया जाता था, जो अब बदलकर तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं प्रति यूनिट के हिसाब से हो गया है।
विज्ञापन
-
नमक, चना, तेल का होगा निशुल्क वितरण
प्रदेश सरकार ने मार्च में कहा था कि कार्ड धारकों के लिए तीन माह तक एक-एक किलो नमक, चना और एक लीटर रिफाइंड का वितरण किया जाएगा, लेकिन दो बार ही इसका निशुल्क वितरण हो पाया था। ऐसे में इस माह 25 से 31 अगस्त के बीच में सभी कार्ड धारकों को एक किलो चना, एक किलो नमक और एक लीटर रिफाइंड निशुल्क दिया जाएगा।
-
ये भी जानें
- पात्र गृहस्थी (पीएचएच) राशन कार्ड धारक- 4.35 लाख
- अंत्योदय राशन कार्ड धारक- 49 हजार
-
इस बार राशन का निशुल्क वितरण नहीं होगा। कार्डधारकों को इसके लिए निर्धारित रकम देनी होगी। शासन ने राशन वितरण की तिथि निर्धारित कर दी है। इसके तहत 25 से 31 अगस्त के बीच में राशन बांटा जाएगा।
-रमन मिश्रा, डीएसओ