{"_id":"5e3483188ebc3e99eb2181e8","slug":"rape-badaun-news-bly394109824","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहेरी बहन की बेटी से दुष्कर्म दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहेरी बहन की बेटी से दुष्कर्म दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
उसहैत। क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए युवक पर उसकी तहेरी बहन की 15 साल की बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। घटना 27 जनवरी की है। शुक्रवार को मामले में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक युवक 25 जनवरी को उसहैत के एक गांव में अपनी तहेरी बहन के घर रिश्तेदारी में आया था। उसकी गलत नजर बहन की 15 साल की बेटी पर पड़ गई। आरोप है कि 27 जनवरी को सुबह किशोरी शौच को गई तो युवक भी उसका पीछा करते हुए जंगल में पहुंच गया। यहां उसने तहेरी बहन की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। पहले तो परिवार के लोग समाज के डर से मामले को दबाए रहे। दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात भी चलती रही। ऐसे में जब बात नहीं बनी तो किशोरी का पिता शुक्रवार को उसे लेकर थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। एसओ अमृतलाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।