फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rampal murder case investigation complete, charge sheet will be sent to court

Budaun News: रामपाल हत्याकांड की जांच पूरी, कोर्ट को भेजी जाएगी चार्जशीट

Sat, 09 Aug 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rampal murder case investigation complete, charge sheet will be sent to court
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव शहजादनगर खेड़ा में तीन जुलाई की रात बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी। तीन कातिलों ने सोते समय उनके सिर में धारदार हथियार से वार किए थे। बुजुर्ग के बेटे ने पड़ोस के पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट को जल्द भेजी जाएगी।
विज्ञापन


तीन जुलाई की रात गांव शहजादनगर खेड़ा निवासी किसान रामपाल शर्मा (65 वर्ष) गर्मी के कारण घर के बहार चबूतरे पर सो रहे थे। इसी बीच देर रात पड़ोस के रहने वाले रेवाराम, उसके बेटे प्रेम व भतीजे पवन ने रामपाल शर्मा की सोते समय गड़ासे के प्रहार से निर्मम हत्या कर दी थी। किसान के बड़े बेटे बृजेश शर्मा ने बताया कि हत्या से कुछ घंटे पहले रेवाराम उनके घर के सामने गाली गलौज कर रहा था। उनके पिता ने उसे टोक दिया था। इससे बौखला रेवाराम ने उनके पिता से गाली गलौज की थी। पुलिस ने बृजेश शर्मा की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से आरोपी जेल में बंद है। हत्याकांड की विवेचना क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने की। विवेचक ने हत्याकांड से जुड़े सभी साक्ष्य संकलित किए। आलाकत्ल रहे गड़ासे की फॉरेंसिक रिपोर्ट, उनके बेटे ब्रजेश शर्मा व ग्रामीणों के बयान को चार्जशीट का मुख्य आधार बनाया। करीब एक महीने तक चली विवेचना के बाद विवेचक ने विधिक राय ली। इसके बाद तीनों हत्यारोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। बिल्सी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रामपाल हत्याकांड में तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed