फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ramnagar-Agra Fort Express can start from April 1

एक अप्रैल से शुरू हो सकती है रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस

Wed, 10 Mar 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar-Agra Fort Express can start from April 1
बदायूं। कोरोना काल में करीब 11 महीने पहले बंद की गई रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन एक अप्रैल से शुरू हो सकता है। पूर्वोत्तर रेलवे ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी गई है। रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस शुरू होने के बाद जिले के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

बदायूं जिले से होकर उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की रेल लाइनें गुजरती हैं। उत्तर रेलवे की बरेली-दिल्ली वाया चंदौसी लाइन पर बदायूं जिले में पांच रेलवे स्टेशन हैं। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के बरेली-कासगंज रूट पर जिले में आठ रेलवे स्टेशन हैं। कोरोना काल में दोनों रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। अनलॉक के बाद लंबी दूरी की ट्रेनें शुरू की गई थीं। बाद में पैसेंजर ट्रेनों को शुरू कराने की मांग भी उठी। पहले उत्तर रेलवे ने बरेली-दिल्ली पैसेंजर शुरू की बाद में चार मार्च को पूर्वोत्तर रेलवे ने कासगंज-काशीपुर और कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर का संचालन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वर्तमान में इन दो पैसेंजर ट्रेनों के साथ कासगंज-बरेली रूट पर बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस का भी संचालन हो रहा है। यह ट्रेन अप-डाउन में सप्ताह में दो दिन ही आती है। अब रेलवे ने रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन शुरू कराने की तैयारी चालू कर दी है। ट्रेन का संचालन शुरू कराने के लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो एक अप्रैल से इस ट्रेन का संचालन भी शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज-बरेली रेल रूट पर कासगंज-काशीपुर और कासगंज-बरेली सिटी ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा चुका है। कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रहते हुए जनहित में लोगों की सुविधा के लिए अन्य ट्रेनों का भी संचालन शुरू कराया जाएगा। रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन शुरू कराने के लिए अनुमति मांगी गई है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ डीआरएम इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed