{"_id":"6ad924a64db0056cfd07552e","slug":"ramlila-festival-begins-with-ganesha-worship-and-havan-badaun-news-c-123-1-bdn1024-175980-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गणेश पूजन और हवन के साथ रामलीला महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गणेश पूजन और हवन के साथ रामलीला महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
गणेश पूजन और हवन करते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी। संवाद
कुंवरगांव। कस्बे में श्री रामलीला महोत्सव का बुधवार शाम गणेश पूजन और हवन के साथ शुभारंभ हो गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजन कर महोत्सव के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। बृहस्पतिवार को पूर्व राज्यमंत्री एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रामलीला मेले का उद्घाटन करेंगे।
श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में 21 से 26 अक्तूबर तक आयोजित महोत्सव में रामलीला मंचन, राम बरात, दंगल और रावण दहन प्रमुख आकर्षण रहेंगे। रामलीला मंचन के लिए अयोध्या धाम के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। 23 अक्तूबर को राम बरात निकाली जाएगी। 24 और 25 अक्तूबर को दंगल होगा, जबकि 26 अक्तूबर को रावण के पुतले का दहन कर महोत्सव का समापन किया जाएगा।
कमेटी के अध्यक्ष डॉ. घन्नेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के सहयोग से साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। कमेटी के सदस्य कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जुटे हैं। इस दौरान अनूप सिंह, आनंद गौतम, कोषाध्यक्ष संदीप शंखधार, महिपाल रस्तोगी, गप्पू सिंह, लालू रावत, हनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।