फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fifth accused arrested of horror killing in budaun

Horror killing: बदायूं में प्रेमी युगल हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार, बेरहमी से ली थी दोनों की जान

Sat, 06 Jan 2024 11:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 06 Jan 2024 11:11 AM IST
सार

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में मंगलवार को जयपाल और उसकी प्रेमिका नीतू की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को नीतू के घरवालों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Fifth accused arrested of horror killing in budaun
गांव परौली में हुई थी प्रेमी युगल की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में गांव परौली में प्रेमी युगल हत्याकांड का पांचवां आरोपी रामऔतार भी शुक्रवार सुबह पकड़ा गया। उसकी तलाश में थाने की दो टीमें लगी हुईं थीं। लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिशें दी जा रहीं थीं। उसे दोपहर बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे जयपाल और उसकी प्रेमिका नीतू की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में जयपाल के पिता सूरजपाल ने नीतू के पिता महेश, मां भागवती, दादा रामऔतार समेत दो नाबालिग भाइयों के खिलाफ एफआईआर कराई थी। महेश ने हत्या करने के बाद थाने में सरेंडर कर दिया था, जबकि उसकी पत्नी भागवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें मंगलवार को ही जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


अगले दिन नीतू का नाबालिग बड़ा भाई पकड़ा गया था। पुलिस ने उसे बरेली के बाल सुधार गृह भेज दिया। बृहस्पतिवार को उसके छोटे भाई को भी पुलिस ने पकड़ लिया था। फिर उसे भी बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पांचवां आरोपी रामऔतार फरार था, जिसे थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह गांव के नजदीक से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आला कत्ल डंडा बरामद किया है। दोपहर बाद उसे भी जेल भेज दिया गया। अब थाना पुलिस इस हत्याकांड में चार्जशीट लगाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चकनाचूर हो गया था सिर, कई जगह से टूटी हड्डियां
हत्यारोपियों ने जयपाल और नीतू के शरीर पर पूरा गुस्सा उतार दिया था। फावड़ा और लाठी-डंडे लगने से जयपाल का सिर चकनाचूर हो गया था। दोनों के शरीर की कई हड्डियां टूट गईं थीं। जयपाल के हाथ, कंधे और पीठ पर रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ।

मां बोली- एक बेटे को खोकर तीन बच्चों को बचाया
 जयपाल की मां मनी देवी ने बताया कि उन्होंने एक बेटे को खोकर अपने तीन बच्चों को बचा लिया। उस दौरान ऐसा माहौल था कि हत्यारोपी पूरे परिवार को मार देते। जब हत्यारोपियों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया था तो उस समय वह जाग चुके थे। उन्हें नहीं पता कि नीतू किस समय उनके घर आ गई थी। जैसे ही उनके बेटे जयपाल ने घर का दरवाजा खोला तो वह और नीतू घर के बाहर भागे। तभी आरोपी उन पर हमलावर हो गए। 

आरोपियों ने जयपाल की गर्दन में फावड़ा मार दिया था। उसकी काफी गर्दन भी कट चुकी थी। यह देखकर उन्होंने छोटे बेटे मनमोहन, रामखिलाड़ी और बेटी खुशवती को घर के अंदर कर लिया और अंदर से कुंडी लगा ली। अगर वह ऐसा नहीं करती तो दोनों की हत्या के बाद उनके परिवार को भी शायद मार दिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed