फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dr. Praveen Togadia gave statement over Ram temple

Budaun: डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले- अयोध्या में डंके की चोट पर बन रहा राम मंदिर, अब मथुरा की बारी

Sat, 25 Nov 2023 01:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 25 Nov 2023 01:55 PM IST
सार

डॉ. प्रवीण तोगड़िया शुक्रवार शाम को बदायूं पहुंचे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का चुनाव से कोई संबंध नहीं है। यह मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का विषय है।

विज्ञापन
Dr. Praveen Togadia gave statement over Ram temple
डॉ प्रवीण तोगड़िया का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर का चुनाव से कोई संबंध नहीं है। यह मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का विषय है। मंदिर डंके की चोट पर बना है, अब मथुरा के मंदिर की बारी है।

विज्ञापन


डॉ. तोगड़िया शुक्रवार शाम को जिले में पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही उनका जिलाध्यक्ष करन दक्ष ने देवी मंदिर पर स्वागत किया। यहां राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विकेंद्र शर्मा, शुभम शर्मा, मोनू दक्ष, रजत सिंह, अर्जुन सिंह, सनी सिंह, शिवम वर्मा, सुशील सिंह, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


'गोरक्षा हर हिंदू का धर्म'
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि गोरक्षा करना हर हिंदू का धर्म है। यह भी कहा कि, मानते हैं कि गोमाता से परेशानी है कि फसल खा ली, कुछ और नुकसान कर दिया, लेकिन यह बताएं कि हम और तुम क्या लेकर आए थे और क्या लेकर जाएंगे। तेरा मेरा-मेरा तेरा जीवन भर ही लगा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जरीफनगर के उस्मानपुर गांव भी पहुंचे। यहां सभा में तोगड़िया ने कहा कि देश के लोगों ने राम मंदिर निर्माण में जो दान दिया है, उससे भगवान श्रीराम को घर मिला है। इस दौरान पंकज कुमार, हरेंद्र कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। इसके बाद रात्रि प्रवास के लिए वह उसावां रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed