फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ram taught the lesson of restraint, anger causes harm

Budaun News: राम ने पढ़ाया संयम का पाठ, क्रोध से होता है नुकसान

Wed, 19 Apr 2023 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 19 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ram taught the lesson of restraint, anger causes harm
उझानी (बदायूं)। रामकथा के अंतिम दिन त्रिदंडी स्वामी गोपालचार्य महाराज ने भगवान राम के आदर्श रूप से जुड़े कमई प्रसंग सुनाए। कहा- राम ने हमेशा ही संयम और धैर्य का पाठ पढ़ाया। भाइयों को भी यही संदेश दिया था कि कठिन परिस्थितियों में भी क्रोध न किया जाए। क्रोध करने से बुद्दि-विवेक का नाश होता है।
विज्ञापन

त्रिदंडी स्वामी ने रामकथा के महत्वपूर्ण संदर्भ को लेते हुए ऐसे पक्षों को रखा, जिसके माध्यम से लोग संयम का महत्व समझ सकें। श्री राम के वनवास के बाद जब भरत अयोध्या लौटे तो उन्हें वन गमन की जानकारी हुई। चतुरंगणी सेना के साथ वह राम को वापस करने के लिए वन गमन कर गए। चतुरंगणी सेना की उड़ती धूल जब श्री राम की कुटिया से दिखाई दी तो लक्ष्मण ने पेड़ के ऊपर चढ़कर देखा तो उन्हें भरत सेना सहित आते दिखाई दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए बड़े भाई श्रीराम से कहा कि देखा भरत अपने राज्य को प्रतिस्थापित करने के लिए हम लोगों पर चढ़ाई करने आ रही हैं। वह हमें मारना चाहते हैं ताकि निस्कंटक रूप से राज्य कर सकें। भगवान श्रीराम ने मुस्कराकर संयम वरतते हुए उन्हें आने देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि लक्ष्मण युद्ध की तैयारी कर चुके थे। भरत का आगमन और उनकी चरण पादुका लेकर राज्य करने जैसे महत्वपूर्ण वर्णन के साथ कथा के नवे और अंतिम दिवस दर्शकों और श्रोताओं ने राम कथा का आनंद लिया। भगवान श्री राम के चरित्र और उनके संदेश का रसास्वादन किया। अभिवादन कर स्वामी त्रिदंडी स्वामी को आरती और प्रसाद वितरण कर विदाई दी।


पूर्व मंत्री समेत गणमान्य नागरिकों ने किया पूजन
-पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने त्रिदंडी स्वामी गोपालाचार्य और उनके साथ आई संत मंडली को सम्मानित किया। महाराज समेत मंडली के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट किए गए। भक्तों को प्रसाद भी वितरित कराया गया। विदाई लेते समय महाराज ने उझानी से जुड़े स्मरण भी सुनाए। कहा कि पहली बार जब वह महायज्ञ के लिए यहां आए थे, तब भी भक्तों में खासा उत्साद नजर आया था। इस मौके पर रामप्रवेश यादव, गोपीबल्लभ शर्मा, टीटू मित्तल और उदय सिंघल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed