फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ram barat

गाजे-बाजे के साथ निकली रघुराई की बारात

Sat, 17 Oct 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sat, 17 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को देर शाम श्रीराम की बारात बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू हुई। जो कि काली सड़क, मढ़ई चौक, तहसील चौराहा, खैराती चौक,गोपी चौक,लोटनपुरा तिराहा, परशुराम धर्मशाला रोड, लावेला चौक, शब्बीर गेट,कश्मीरी चौराहा आदि रास्तों से होकर देर रात गांधी मैदान पर पहुंचकर खत्म हुई। शोभायात्रा में सजीव झांकियों के अलावा काली के अखाड़े और स्कूली बैंड थे। तमाम कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। पंजाब, हापुड़ और नोएडा से आया बैंड बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। इनके अलावा जोगा-जोगिन, गढ़वाल का लोकनृत्य, इटावा के घोड़े, आगरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद और इस्कान मंदिर वृंदावन से आईं झांकियां और टोलियां आकर्षण का केंद्र थीं। शहर विधायक आबिद रजा, चेयरमैन फात्मा रजा, डीएम शंभूनाथ, एसएसपी सौमित्र यादव, पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता, मंत्री  अरविंद कांत, रविनंदन गुप्ता, प्रेमशंकर अग्रवाल, मयूर वैश्य,सार्थक  गुप्ता, गर्वित वैश्य, मुनीश अग्रवाल, राजी गुप्ता, शलभ वैश्य, दिलीप  अग्रवाल, वीरेंद्र वैश्य, पंकज, पल्लव, सूर्यप्रकाश, रवि वैश्य, अमर वैश्य,  नृसिंह प्रसाद, सोना गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, शरद बंसल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन



रंग मंदिर से दर्शन कर भगवान राम बारात के लिए हुए रवाना
बदायूं। नगर के साहूकारा स्थित श्रीरंग मंदिर जिसका निर्माण 1858 में साहू गोकुल चंद्र ने करवाया था। शहर के प्राचीनतम मंदिरों में एक है। भगवान श्री गोदा रंगनाथ के दर्शन कर बारात के लिए प्रस्थान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा को देखने जनसैलाब उमड़ा
बदायूं। शोभायात्रा को देखने के लिए शहरी क्षेत्र के अलावा जिले भर से भारी संख्या में लोग दोपहर से ही यहां पहुंच गए थे। दुकानों की छतों और छज्जों पर हजारों की संख्या में महिला,बच्चें आदि बैठे थे।

इन्होंने किया शोभायात्रा का स्वागत
बदायूं। शास्त्री चौक पर सर्राफा एसोसिएशन के शरद रस्तोगी, रवींद्र कुमार रवि, आशू कटारिया, अरविंद गुप्ता, अमित गुप्ता, खैराती चौक पर उत्तर प्रदेश कैमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल रस्तोगी,सरदान त्रिलोचन सिंह, उपेंद्र नाथ रस्तोगी, शिवस्वरुप गुप्ता, अशोक नारंग, राजीव रस्तोगी आदि ने स्वागत किया।


बिजली भी रही मेहरबान
बदायूं। शोभायात्रा के दौरान शहर में बिजली की व्यवस्था ठीकठाक रहीं। हालांकि दिन में पहले की तरह की कटौती की गई। शाम पांच बजे के बाद सप्लाई सुचारू रही। जिन रास्तों से शोभायात्रा निकली। उन रास्तों पर नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा सफाई की व्यापक व्यवस्था की गई। रास्तों के दोनों ओर चूना भी डलवाया गया।  शोभायात्रा के दौरान किसी तरह की लोगों को असुविधा न हो इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स भी साथ-साथ चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed