{"_id":"58655b794f1c1b132ceecb7c","slug":"rajveer-taken-big-step","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम से त्रस्त राजवीर ने फिर उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम से त्रस्त राजवीर ने फिर उठाया आत्मघाती कदम
ब्यूरो/बदायूं
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीने पहले अगवा बेटी का अभी तक पता नहीं चला। पुलिस के चक्कर पर चक्कर काटे पर कार्रवाई ढीली रही। सिस्टम से हारे पिता ने दो बार आत्मदाह की कोशिश की। एक बार उसे आश्वासन मिला। जबकि उसका है एक सत्ताधारी नेता के दबाव में पुलिस आरोपियों को बचा रही है।
मूसाझाग थाने के गांव किसरुआ निवासी राजवीर के अनुसार 13 अगस्त को उसकी बेटी को अगवा किया गया। किसी तरह 15 अगस्त को गांव के ही अशोक, धीरा और धीरसिंह यादव के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन बेटी अभी तक न मिली। आरोपियों में अशोक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। धीरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि धीरेंद्र अब भी फरार है। बेटी को बरामद करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजवीर ने पिछले महीने विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश की तो लखनऊ से लेकर बदायूं तक हड़कंप मच गया। पुलिस ने उस वक्त आश्वस्त कर उसे वापस कर दिया। लेकिन पुलिस का रवैया बदलता न देख उसने दोबारा आत्मघाती उठा लिया। उसका कहना है कि धीरेंद्र एक सत्ताधारी नेता का रिश्तेदार है। इसी वजह से पुलिस पूरे मामले में लापरवाही बरत रही है।
लड़की को बरामद करने की कोशिश की जा रही है। फरार आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई चालू कर दी गई है। किसी तरह के दबाव की बात गलत है। लड़की को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।-एपी सिंह यादव, एसओ मूसाझाग