फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rajni got first place in 100 meter race

Budaun News: 100 मीटर दौड़ में रजनी ने पाया पहला स्थान

Wed, 13 Nov 2024 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rajni got first place in 100 meter race
ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
बदायूं। ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह के आयोजन में बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में रजनी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सहसवान विकास क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खंदक स्थित कस्तूरबा विद्यालय के खेल मैदान पर हुई। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें न्याय पंचायत औरंगाबाद की रजनी ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर उदा के बच्चों ने कबड्डी में पहला स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर में खंदक द्वितीय और उघैती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह का शुभारंभ सहसवान क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह, मुजरिया प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने बच्चों को खेलों को मन से और निष्पक्षता से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक रामदास यादव, ब्लॉक पीटीआई रामप्रताप सिंह, लकी जैंस, परवेज अनवर ने खेल अनुदेशकों के सहयोग से प्रतियोगिताएं करायी। खेलों का संचालन एआरसी राजन यादव ने किया।

ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद

ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed