{"_id":"ab9dabec2a7d84c20dc5026bae60d8fb","slug":"rainy-grew-foil-and-umbrellas-sales-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से बढ़ी पन्नी और छातों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से बढ़ी पन्नी और छातों की बिक्री
बदायूं
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से हो रही बरसात के चलते बाजार में पन्नी और छातों की बिक्री भी बढ़ गई है। देहात क्षेत्र के लोग इनकी खरीददारी को अधिक पहुंच रहे हैं। कई वर्षों के बाद मानसून पूरी लय में दिख रहा है। लगातार हो रही बरसात के कारण कच्चे मकान भी धराशायी हो रहे हैं।लिहाजा, कच्चे मकानों या जानवरों को बरसात से सुरक्षित रखने के लिए बाजार में पन्नी की बिक्री अधिक रही है। इसके अलावा छातों की भी डिमांड बढ़ गई है। इस संबंध में दुकानदारों ने बताया कि बीते एक सप्ताह से पन्नी की बिक्री ज्यादा हो रही है। दुकानदारों ने माल काफी मंगा लिया है। यदि ऐसे ही बरसात होती रही तो पन्नी की बिक्री और ज्यादा होगी।
विज्ञापन