फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rain: Record of five years broken

बारिश : पांच साल का रिकॉर्ड टूटा

Wed, 12 Jul 2023 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rain: Record of five years broken
2018 की जून-जुलाई में हुई थी 298.50, इस साल हो चुकी 316.25 मिमी बारिशसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। इस बार मानसून ने जुलाई में ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 11 दिन से जिले में लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में ही 61.25 मिलीमीटर (मिमी) बारिश रिकाॅर्ड की गई है। मौसम जानकारों के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। जिले में अब तक 316.25 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि इससे पहले सन 2018 में जून और जुलाई मिलाकर 298.50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

जिले में कई सालों के बाद बारिश ने अपना अहसास कराया है। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले सालों के रिकॉर्ड को इस मानसून ने तोड़ दिया है। इस बार बारिश जून से शुरू हो गई। ऐसे में जून से लेकर अब तक जिले में 316.25 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले आंकड़ों पर गौर करें तो 2018 में जून व जुलाई में मिलाकर 298.50 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई थी।
विज्ञापन

उसके बाद से पिछले सालों में बारिश का आंकड़ा 300 मिमी को नहीं छू सका, लेकिन इस बार जून और जुलाई के 11 दिनों में ही आंकड़ा 316.25 मिमी दर्ज किया गया। जबकि जुलाई खत्म होने में अभी 20 दिन बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जुलाई में इस तरह हुई बारिश
-एक जुलाई -24 एमएम
-दो जुलाई 9.50 एमएम
-तीन जुलाई 6.75 एमएम
-चार जुलाई 9.25 एमएम
-पांच जुलाई 12.50 एमएम
-छह जुलाई 33.50 एमएम
-सात जुलाई 48.70 एमएम
-आठ जुलाई 13.75 एमएम
-नौ जुलाई 27.75 एमएम
-10 जुलाई 20.25 एमएम
-11 जुलाई 8.50 एमएम
--------
जुलाई में हुई लगातार बारिश से फसलों और सब्जियों को हुआ नुकसान
-जुलाई की शुरुआत में बारिश होने से फसल को थोड़ा ऩुकसान हुआ था, क्याेंकि जमीन सूखी थी, जिसकी वजह से पानी सोख गई। उसके बाद तीन दिन हल्की बारिश हुई, लेकिन उससे खेतों में पानी भरने लगा। इससे सब्जी फसल में शामिल लौकी, तोराई, गोभी आदि को नुकसान होना शुरू हाे गया, लेकिन उसके बाद में लगातार बारिश होने से सब्जी फसल पूरी तरह से खराब होने लगी। यही नहीं मक्का, मैंथा की फसल को भी नुकसान हुआ है। सिर्फ धान की फसल को फायदा पहुंचा है।
--------
जून-जुलाई में पिछले सालों में हुई बारिश
2023 में अब तक-316.25
2022-245 एमएम
2021-282 एमएम
2020-246 एमएम
2019-220.75 एमएम
2018-298.50 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed