फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rain drops falling on passengers showing mismanagement

Budaun News: यात्रियों पर पड़ने वाली बारिश की बूंदें दिखा रही बदइंतजामी

Sun, 07 Jul 2024 05:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 07 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Rain drops falling on passengers showing mismanagement
रोडवेज बस अड्डे के यात्री सेट की नही है छत छाता लगाकर खड़े यात्री। संवाद
बदायूं। रोडवेज बस अड्डे पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। यहां पर जलभराव व बारिश से बचने के लिए छत तक ठीक नहीं है। जबकि, यहां से प्रतिदिन करीब 25 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


यह हाल शहर के उस अड्डे का है, जिससे होकर 24 घंटे में 300 बस सेवाएं संचालित हो रही हैं। दिन में करीब 20 से 25 हजार यात्रियों का आवागमन रहता है। बस सेवाओं के जरिये निगम को करीब 20 से 25 लाख रुपये प्रतिदिन की आमदनी होती है।
विज्ञापन

दूसरी बड़ी समस्या बस अड्डे पर जलभराव की है। मार्च से मई तक जिम्मेदार जागे होते तो जून और जुलाई की बारिश में यात्री चोट खाने से बच जाते। बस अड्डा परिसर में शुक्रवार को कई स्थानों पर जलभराव था। अगर किसी महिला के साथ छोटे-छोटे बच्चे और बैग व अन्य सामान है, तो उसका सुरक्षित बस तक पहुंच पाना मुश्किल है क्योंकि परिसर में कई हिस्से जलमग्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैं दिल्ली जाने के लिए बस अड्डे आया। बारिश हो रही थी। यात्री शेड सहारा बनता पर वहां छत गायब थी। इसलिए पड़ोस में पन्नी के नीचे खड़े होकर खुद को भीगने से बचाया।
राज, नारायन नगला निवासी, बदायूं


मैं अपने दो छोटे बच्चों और सामान के साथ बस अड्डे में पहुंची। जल भराव के हालात देखकर समझ में नहीं आ रहा था कि बस तक कैसे पहुंचे। शेड की छत न होने की वजह से छाता लगाकर खड़े होना पड़ा।
किरन, यात्री, निवासी, बदायूं

अगर बारिश से पहले शेड ठीक कराया होता तो यात्रियों को इस तरह परेशान न होना पड़ता। अधिकारी और जनप्रतिनिधि सब देखकर निकल जाते हैं। हम जैसे यात्री मुसीबत झेल रहे हैं।

बृजेश शर्मा, यात्री, चौधरी सराय, नई बस्ती, बदायूं


- रोडवेज बस अड्डे का नए सिरे से निर्माण होगा, जिससे इसकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। हम इसके बारे में उच्चाधिकारियों से बात करते हैं। यहां की सभी समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जाएगी।
- अजय कुमार सिंह, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed