फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rain became a disaster, water logging in the city, power failure due to burning of insulators

आफत बनी बारिश : शहर में जलभराव, बिजली गुल

Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rain became a disaster, water logging in the city, power failure due to burning of insulators
बिरुआबाड़ी मंदिर के पास रोड पर भरा पानी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बेमौसम बारिश किसानों के साथ आम लोगों के लिए भी आफत बन गई है। रविवार के बाद सोमवार को भी झमाझम बारिश ने दुश्वारियों को बढ़ा दिया। शहर में जलभराव के साथ लोगों को बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ा। हादसों की आशंका के मद्देनजर अंडरग्राउंड लाइन से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इसके साथ ही कई स्थानों पर लाइनों के क्षतिग्रस्त होने और इंसुलेटर जलने के कारण भी समस्या रही। हालांकि, अफसरों का दावा है कि सोमवार को बिजली व्यवस्था काफी हद तक सामान्य रही।
विज्ञापन

मानसून खत्म होने के बाद रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूूरे उत्तर भारत का मौसम बदल गया। बदायूं समेत आसपास के जिलों में इसका ज्यादा असर रहा। रविवार देर शाम बदायूं में दो घंटे तक लगातार बारिश हुई। सोमवार को दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई, मौसम कुछ हद तक साफ भी रहा, लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद भी लगातार बूंदाबांदी होती रही। रविवार को पहले दिन बारिश के बाद से ही बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी बिजली सप्लाई पटरी पर लाने के लिए रविवार देर रात तक जागते रहे। रविवार को नवादा में 33 केवीए की लाइन टूटने के कारण जिले के बड़े हिस्से में सप्लाई प्रभावित हुई। देर रात एक बजे के बाद सप्लाई चालू हो सकी, लेकिन इसके बाद मीराजी चौकी और मीरा सराय उपकेंद्र के फीडरों में तकनीकी खराबी सामने आई। शहर के सबसे बड़े बिजली सब स्टेशन मीराजी चौकी के सभी सात फीडर लगातार तीन घंटे बंद रहे। पनबड़िया बिजली उपकेंद्र में पानी भरने से वहां से सप्लाई भी बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन

इधर, बारिश और जलभराव के बीच हादसों की आशंका के चलते अंडरग्राउंड लाइन की सप्लाई को रोकना पड़ा। इससे शहर का एक बड़ा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। सोमवार को भी पूरा दिन बिजली की समस्या बनी रही। शहर में सुभाष चौक, तोताराम मार्केट, शहवाजपुर, नई सराय, टिकटगंज, नई बस्ती आदि इलाकों में सोमवार को पूरा दिन जलभराव रहा। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। रविवार रात मुख्य लाइन में बरसात के साथ आए फाल्ट से लाइन ब्रेक हो गई। इससे नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही।
अगले तीन दिन तक भारी बारिश के आसार
बदायूं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि अगले तीन दिन तक पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ बदायूं में भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रकोप रहेगा। सोमवार को जिस तरह भारी बारिश हुई है मंगलवार को भी इसी तरह से बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी इस दौरान गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रामलीला मेले में घुसा पानी
गांधी ग्राउंड में लगा रामलीला मेला बरसात से बेरौनक हो गया। मेला परिसर में पानी भरने से चरखी, झूले बंद हो गए तो कई दुकानों में पानी घुस गया। इससे बच्चों की मस्ती पर फिलहाल ब्रेक लग गया है वहीं दुकानदार भी मायूस हैं। इससे सटा तोताराम मार्केट सोमवार को दिन भर तालाब बना रहा। गांधी ग्राउंड, शिव मंदिर से छह सड़का की ओर आने वाली रोड पर तीन फुट तक पानी भरने के कारण यहां कई दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। दरअसल, नगर पालिका के दस बड़े नालों में एक पनबड़िया नाले की पुलिया का निर्माण करीब डेढ़ साल से पूरा नहीं हो सका है। इस कारण भी यहां समस्या है। सोमवार को यहां हालात काफी खराब रहे। लोग नगर पालिका को कोसते हुए नजर आए।
बारिश के कारण कुछ स्थानों पर ब्रेक डाउन की समस्या आई थी। रविवार देर रात तक ज्यादातर कमियों को दूर कर लिया गया। सोमवार को भी लगातार बारिश होती रही। कुछ इलाकों में बारिश केे कारण बिजली कटौती की समस्या रही है। फिलहाल प्रथम खंड में कोई समस्या नहीं है। लगातार बिजली सप्लाई दी जा रही है।
-प्रवेश कुमार, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम
भारी बारिश के बीच बाढ़ खंड ने जारी किया अलर्ट
बदायूं। लगातार भारी बारिश के बीच बाढ़ खंड ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि, सोमवार को कछला में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे रहा। मीटरगेज पर खतरे का निशान 162 सेमी के मुकाबले 161.130 दर्ज किया गया।

पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान की ओर बढ़ने की आशंका बनी हुई है। सोमवार को नरौरा बैराज से गंगा में 15 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। बिजनौर से 30 और हरिद्वार से 37 क्सूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल हालात सामान्य हैं। तीन दिन के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed