{"_id":"fb6ac278cf6672a16b826406e1a181ed","slug":"railways-trains-moving-forward-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल बजट से ट्रेनों के बढ़ने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल बजट से ट्रेनों के बढ़ने का इंतजार
बदायूं
Updated Wed, 17 Feb 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेल बजट आने को है। ऐसे में जिले के लोगों को रेल बजट से तमाम उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। और हों भी क्यों न, क्योंकि वर्ष 2015 रेलवे स्टेशन की सुविधाओं से लेकर तमाम उम्मीदों पर खरा उतरा। रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण से लेकर वहां पर फुटओवरब्रिज, वीआईपी रिटायरिंग रूम, लेडीज रिटायरिंग रूम, शौचालय और नया ओवरहेड टैंक बनने के साथ ही बड़ी रेलवे लाइन पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया। ऐसे में नए रेल बजट से जिले से संचालन होने वाली ट्रेनों में बढ़ोतरी होने का इंतजार है। इसे लेकर प्रयास भी चल रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि रेल बजट में जिले को कितनी ट्रेनें मिल सकेंगी। इस संबंध में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े हुए लोगों से बातचीत के प्रमुख अंश...
-------
व्यापारी गौरव रस्तोगी ने बदायूं से बरेली और कासगंज के लिए चलने वाली ट्रेनें व्यापारी वर्ग के लिए बेमतलब की हैं। व्यापारियों की सुविधाओं को देखते हुए जिले के रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों को बढ़ाया जाए, जिससे कि व्यापारी वर्ग को राहत मिल सके।
--------
छात्र आशीष सक्सेना ने कहा कि स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से घंटों यात्रियों को इंतजार करना होता है। छात्र-छात्राओं को आने जाने के लिए ट्रेनों का समय और संख्या मुफीद नहीं है। इससे दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
---------
शिक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर बनाया गया डॉ. उर्मिलेश पुस्तकालय को पूरे समय खोला जाना चाहिए, जिससे कि ट्रेन पर इंतजार करने वाले यात्रियों, शिक्षित वर्ग और साहित्य प्रेमियों को जिले से जुड़ी हुई रोचक जानकारियां मिल सकें।
---------
पेशे से चिकित्सक डॉ. संजय कुमार का कहना है स्टेशन पर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जानी चाहिए। साथ ही स्टेशन पर डॉक्टरों की तैनाती की जाए, जिससे इमर्जेंसी में मरीज को तुरंत ही उपचार मिल सके।