फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Railway

पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन पर ब्रेक, अब टुकड़ों में करना होगा टनकपुर तक सफर

Sun, 17 Jul 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Railway
उझानी (बदायूं)। टनकपुर-कासगंज के बीच करीब चार महीनों तक चली पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन पर ब्रेक लग गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रबंधन ने हालांकि इस दौरान एक महीना बढ़ाया जरूर था लेकिन सवारियों की संख्या में निरंतर गिरावट महसूस की गई। टनकपुर के लिए अब यात्रियों को कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर ट्रेन के जरिये टुकड़ों में सफर करना होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के टनकपुर-कासगंज रूट पर पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन (एक जोड़ी) की 20 मार्च को शुरू हुई थी। तय कार्यक्रम के तहत इसे 15 जून तक चलाया जाना था लेकिन पूर्णागिरि देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का क्रम आगे तक चला तो पूर्वोत्तर रेलवे प्रबंधन ने मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन एक महीना के लिए बढ़ाकर 15 जुलाई तक कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पांच बजे कासगंज जंक्शन से चली मेला स्पेशल ट्रेन संख्या-05061 दोपहर 12:40 बजे टनकपुर पहुंची। वापसी में मेला स्पेशल ट्रेन संख्या- 05062 ने टनकपुर से अपराह्न 2:45 बजे चलकर यात्रियों को रात 9:04 बजे तक सफर कराया। मेला स्पेशल ट्रेन के टनकपुर-कासगंज और कासगंज-टनकपुर के बीच हर छोटे-बड़े स्टेशन पर स्टॉपेज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मेला स्पेशल ट्रेन के जरिये प्रत्येक दिन सुबह बरेली की तरफ तो कासगंज की ओर शाम के समय व्यवसायिक कामकाज से जुड़े लोगों के लिए भी सफर सुगम रहा। छात्र और छात्राओं को भी खासकर बरेली में कोचिंग करने के लिए पहुंचने में दिक्कत नहीं हुई। रेलवे के सूत्र बताते हैं कि पिछले कई दिनों से टनकपुर तक की सवारियों की संख्या में गिरावट होती जा रही थी। अब मेला स्पेशल ट्रेन के बंद होने के बाद इलाके के यात्रियों को टनकपुर तक आने-जाने के लिए कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर ट्रेन का सहारा लेना पड़ेगा। कासगंज-बरेली सिटी ट्रेन कासगंज जंक्शन से सुबह 10:20 बजे चलकर उझानी 11:40 बजे, बदायूं 11:55 बजे तो बरेली सिटी दोपहर 1:50 बजे पहुंचती है। इसके बाद इसी ट्रेन का नाम और नंबर बदलकर पहले पीलीभीत फिर पीलीभीत से टनकपुर को भेजा जाता है।

-
पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन में शुक्रवार रात तक संचालन रहा था। ट्रेन में यात्रियों की संख्या काफी कम होने लगी थी। टनकपुर तक के टिकट भी कम होते चले गए हैं। इसके बाद ही विभागीय स्तर से इसका संचालन बंद करने का निर्णय लिया गया है।
- विपिन कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed