{"_id":"62acd17b06a74c290d19772f","slug":"railway-badaun-news-bly4886185144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे के ब्लॉक से रेल यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे के ब्लॉक से रेल यात्री परेशान
विज्ञापन
ट्रेन के संबंध में पूछताछ काउंटर पर जानकारी लेते यात्री। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। घटपुरी के पास पुल और रेल ट्रैक मरम्मत के कारण शुक्रवार को पांच घंटे के रेल ब्लॉक के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। पांच घंटे के लंबे ब्लॉक के कारण लालकुआं-कासगंज, कासगंज-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन प्रभावित रहीं, इससे यात्री भी परेशान रहे।
पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-बरेली रेल रूट की दूरी करीब 108 किमी है। रेल रूट पर कछला और रामगंगा दो बड़े पुल हैं। इसके अलावा कई छोटे पुल भी हैं। रेल रूट पर घटपुरी-बदायूं रेल खंड के बीच घटपुरी में एक पुल की मरम्मत के लिए ब्लॉक मांगा गया था। इज्जतनगर रेल मंडल ने बुधवार को ब्लॉक की स्वीकृति दी, इसके बाद शुक्रवार को इस रेल रूट पर घटपुरी के पास पुल मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया गया। सुबह 11 से शाम साढ़े चार बजे तक ब्लॉक के दौरान लालकुआं-कासगंज स्पेशल 05370 ट्रेन को दो घंटे की देरी से चलाया गया। कासगंज-बरेली सिटी 05337 स्पेशल ट्रेन घटपुरी से बरेली के बीच निरस्त कर दिया गया।
लालकुआं से चल कर दोपहर 02.36 बजे बदायूं पहुंचने वाली 05370 लालकुआं-कासगंज स्पेशल करीब पांच बजे बदायूं पहुंची। 05337 कासगंज-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन को घटपुरी से बरेली के बीच निरस्त कर दिया गया। यह ट्रेन सुबह 10:20 बजे कासगंज से रवाना होने के बाद अपने निर्धारित समय पर करीब पूर्वाह्न 11:55 बजे बदायूं पहुंची। बदायूं से घटपुरी को रवाना हुई, लेकिन घटपुरी से बरेली न जाकर यहां से यह ट्रेन वापस कासगंज को रवाना की गई। इस कारण यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा दिखा।