फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Railway

बरेली-कासगंज रेल रूट पर आज पांच घंटे तक रहेगा ब्लॉक

Fri, 17 Jun 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Railway
बदायूं रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
बदायूं। बरेली-कासगंज रेल रूट पर शुक्रवार को पांच घंटे के लंबे ब्लॉक के कारण कई रेलगाड़ियां प्रभावित होंगी। लालकुआं-कासगंज स्पेशल 05370 ट्रेन को दो घंटे की देरी से चलाया जाएगा। कासगंज-बरेली सिटी 05337 स्पेशल ट्रेन घटपुरी से बरेली के बीच निरस्त रहेगी। ब्लॉक के दौरान घटपुरी-बदायूं रेल खंड के मध्य पुल की मरम्मत का काम किया जाना है।
विज्ञापन

कासगंज-बरेली रेल रूट पर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें कासगंज-बरेली सिटी, कासगंज-लालकुआं ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही समर स्पेशल और साप्ताहिक तीन जोड़ी रेलगाड़ियां भी हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन आने वाले इस रेल रूट पर रेल ट्रैक और घटपुरी-बदायूं के बीच रेल पुल की मरम्मत का काम प्रस्तावित है। ऐसे में रेल पथ विभाग ने शुक्रवार को पांच घंटे का ब्लॉक मांगा है। रेल पुल की मरम्मत के लिए शुक्रवार को सुबह 11 से शाम साढ़े चार बजे तक रेल रूट पर ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान लालकुआं-कासगंज स्पेशल ट्रेन दो घंटे देरी से चलेगी। यह ट्रेन 10:55 बजे लालकुआं से चलकर 2:36 बजे बदायूं पहुंचती है। शुक्रवार को यह ट्रेन दो घंटे की देरी से 12.55 बजे लालकुआं से कासगंज की ओर रवाना होगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही कासगंज-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन 05337 घटपुरी से बरेली के बीच निरस्त रहेगी। 10:20 बजे कासगंज से रवाना होने के बाद यह ट्रेन 11:55 बजे बदायूं पहुंचेगी। बदायूं से घटपुरी रवाना होगी, लेकिन घटपुरी से बरेली के बीच ब्लॉक के कारण ट्रेन को निरस्त कर दिया जाएगा। घटपुरी से यह ट्रेन वापस कासगंज को रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-बरेली रेल रूट पर घटपुरी-बदायूं रेल खंड में शुक्रवार को रेल पुल मरम्मत के लिए करीब पांच घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान लालकुआं-कासगंज स्पेशल दो घंटे देरी से चलाई जाएगी। कासगंज-बरेली सिटी स्पेशल सवारी गाड़ी को घटपुरी से बरेली के बीच निरस्त रखा जाएगा।
-अजय भटनागर, एसएसई रेल पथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed