फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rail scam: Four of Restrictions on arrest

रेल पटरी घोटाला: चार की  गिरफ्तारी पर लगी रोक

Wed, 31 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Wed, 31 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 रेल पटरी घोटाला के मामले में फंसे आरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर और तीन रेल कर्मियों की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। मामले में जांच आरपीएफ थाना प्रभारी दिनेश चंद्र शुक्ला कर रहे हैं। मामले में बरेली की एक फर्म के मुनीम समेत तीन लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर की ओर से विभागीय जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी भी बनाई गई है। 
इज्जतनगर रेल मंडल के बरेली-कासगंज रूट पर पिछले साल अमान परिवर्तन हुआ था। मीटर गेज लाइन को हटाकर यहां ब्राडगेज रेल लाइन चालू की गई है। उपयोग में न आने वाली मीटर गेट रेल पटरी को रेल अफसर और कर्मचारी धीरे-धीरे बेच रहे थे। पिछले दिनों रेलवे ने पटरी नीलामी के लिए ऑनलाइन टेंडर मांगे। बदायूं की मकरंदपुर रेलवे स्टेशन से 23.57 टन रेल पटरी नीलामी में बरेली के मैसर्स पदमावती एसोसिएट नाम की फर्म ने खरीद ली। मकरंदपुर स्टेशन से 25 जून को यहां से पटरी ट्रक में लोड की गई। रेल कर्मचारियों और आरपीएफ के जवानों ने अपनी जेबें भरने के लिए करीब 50 क्विंटल ज्यादा 29 टन पटरी ट्रक में लोड करा दी।
विज्ञापन

मामले की शिकायत ट्वीट के जरिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु से की गई। आरपीएफ कमांडेंट एसपीएस राठौर ने टीम के साथ छापामारी कर ट्रक पकड़ लिया। मामले में आरपीएफ दरोगा पीएन तिवारी, रेलवे के पीडब्ल्यूआई डीसी श्रीवास्तव, स्टॉक वेरीफायर अख्तर कमाल, खलासी मंजू लाल शर्मा समेत ट्रक चालक सदाकत, क्लीनर सरफराज और पदमावती फर्म के मुंशी ऋषि के खिलाफ आरपीएफ बदायूं में रिपोर्ट दर्ज की गई। खलासी मंजू लाल शर्मा समेत ट्रक चालक और क्लीनर को जेल भेजा जा चुका है। बाकी आरोपी फरार थे। आरपीएफ दरोगा और तीन रेल कर्मियों ने गिरफ्तारी पर स्टे के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने सभी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जांच चल रही है। सब इंस्पेक्टर और तीन रेल कर्मियों की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। जांच पूरी होने के बाद जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
-दिनेश चंद्र शुक्ला, इंस्पेक्टर आरपीएफ-बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed