फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   raid in Pan masala shop

बिनावर की दुकान पर बिक रहा पान मसाला पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Apr 2020 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
raid in Pan masala shop
बदायूं। राज्य सरकार ने गुटखा, पान मसाला आदि की बिक्री को प्रतिबंधित किया है। इसके बाद भी शहर से लेकर देहात तक में खुलेआम बिक्री जारी है। खाद्य सुरक्षा एवं संरक्षण विभाग ने सूचना मिलने पर थाना बिनावर स्थित एक दुकान से एक बोरी विभिन्न प्रकार का गुटखा बरामद किया है। जिसे सील करते हुए दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने एफएसओ वेद प्रकाश ने बताया कि जानकारी मिली कि बिनावर में बड़ी मात्रा में गुटखा की बिक्री हो रही है। दुकानदार महंगे दामों में गुटखा और पान मसाला बेच रहे हैं। जानकारी मिलते ही वह बिनावर पहुंचे और उन्होंने ओम प्रकाश पुत्र रामचंद्र शर्मा की दुकान पर छापा मारा। दुकान पर गुटखा खरीदते लोग मिले, जो कि खाद्य विभाग की टीम को देेखते ही भाग गए। दुकान की तलाशी ली गई तो विभिन्न प्रकार के 229 पाउच पान मसाला और 6528 पाउच जर्दा के मिले। जिन्हें सील कर दिया गया। इस दौरान दुकान स्वामी ओमप्रकाश फरार हो गया। जिसकी काफी तलाश की गई, परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका। खाद्य विभाग के अधिकारी ने सील पान मसाला और जर्दा को पुलिस के हवाले करते हुए दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed