फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raid for illegal slaughter houses

अवैध बूचड़खानों की पकड़ को की गई छापेमारी

Mon, 20 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 20 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
ककराला, शेखूपुर, रमजानपुर समेत कई स्थानों पर दबिश
विज्ञापन

मांस के अवैध कारोबार को बदनाम हैं जिले के कई स्थान

सूबे में बदले निजाम का असर जिले में दिखने लगा है। जिले में कई स्थानों पर पुलिस ने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ छापेमारी की।  सोमवार को अलापुर थाने की ककराला चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने कई मोहल्लों में  छापेमारी की। इधर, सिविल लाइंस थाने की शेखूपुर चौकी इंचार्ज राजीव कुमार  ने भी शेखूपुर में छापेमारी की। सहसवान में इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने  फोर्स के साथ कई मोहल्लों में छापेमारी की। हालांकि, छापामारी के दौरान  किसी भी स्थान पर पुलिस बूचड़खाना पकड़ने में नाकाम रही।

गोवंशीय पशुओं की तस्करी, वध और मांस सप्लाई को लेकर बदायूं काफी बदनाम है। यहां गोवंशीय पशुओं की तस्करी के कई बड़े मामले भी सामने आ चुके हैं। कई बार तस्करों ने पुलिस पर भी कातिलाना हमला किया है। तमाम स्थानों पर चोरी-छिपे अवैध बूचड़खाने भी चल रहे हैं। सूबे में सत्ता परिवर्तन होने के बाद पुलिस की सख्ती दिखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed