फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Queue of devotees from Ganga Ghat to Shiva temples, Jalabhishek from dawn

Budaun News: गंगा घाट से शिवालयों तक भक्तों की कतार, भोर से जलाभिषेक

Mon, 28 Jul 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Queue of devotees from Ganga Ghat to Shiva temples, Jalabhishek from dawn
हाईवे से निकलते कांवड़ियों के वाहन। संवाद
बदायूं। भगवान भोले नाथ का प्रिय पावन महीना सावन का तीसरा सोमवार आज मनेगा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ शिवालयों में भोर से ही जलाभिषेक व पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर हाईवे पर भक्तों की भीड़ रही। कछला घाट से गंगा जल लेकर शिवालयों की ओर जाने वाले भक्तों की कतार लगी रही। तमाम भक्त गाजे-बाजे के साथ ही कांवड़ लेकर निकले। उनकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस भी चौकस रही। भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए कई श्रद्धालुओं ने घरों में शिवलिंग का निर्माण कराया है। कई लोग सोमवार को रुद्री पाठ, महामृत्युंजय पाठ सहित अन्य अनुष्ठान कराएंगे। नगर के सभी शिवालयों में भी भगवान शिव का गंगाजल, चंदन, भांग, दूध, शहद, घी, जल आदि से अभिषेक किया जाएगा और बेलपत्र व धतूरा अर्पण किया जाएगा। मान्यता है कि इससे भगवान अपने भक्त के सभी कष्ट दूर कर देते हैं। शहर के शिवालयों में बिरुआबाड़ी, हरप्रसाद मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, रघुनाथ मंदिर समेत देहात के सिद्ध बरौलिया मंदिर, वजीरगंज के भोलेनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में शिव भक्त जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


भंडारे का होगा आयोजन
शिव भक्त कांवड़ियों को जलपान कराने के लिए हलवा पूड़ी वितरित करने काे विशाल भंडारे का आयोजन सुबह 10 बजे से ही शुरू हो जाएगा। कछला गंगा घाट तक जगह-जगह शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा में लोग लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सुबह में गंगा घाट पर रहेगी भारी भीड़
सावन के तीसरे सोमवार को दूर से आने वाले कांवड़ियों का लौटना शुरू हो गया है। जिले के शिव भक्त देर रात तक गंगा घाट पर पहुंच जाएंगे। जो सुबह गंगा स्नान करने के साथ ही गंगा जल लेकर शिवालयों के लिए निकलेंगे।

हाईवे से निकलते कांवड़ियों के वाहन। संवाद

हाईवे से निकलते कांवड़ियों के वाहन। संवाद

हाईवे से निकलते कांवड़ियों के वाहन। संवाद

हाईवे से निकलते कांवड़ियों के वाहन। संवाद

हाईवे से निकलते कांवड़ियों के वाहन। संवाद

हाईवे से निकलते कांवड़ियों के वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed