फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pwd minister

पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बोले-जिला व ब्लॉक मुख्यालय पर रुकें अधिकारी

Sun, 01 May 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
pwd minister
स्कूल में नल से पानी पीते मंत्री ब्रजेश सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जिला, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन अप-डाउन के रवैये को तुरंत बंद कर दें। जिला स्तरीय अधिकारी जिला मुख्यालय और बीडीओ ब्लॉक मुख्यालय पर ही अनिवार्य रूप रहे। ऐसा नहीं करने वाले अधिकारी सजा के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट में राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने निर्देश दिए कि अधिकारी जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण, महिला सुरक्षा, गो सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, खाद्यान्न आपूर्ति आदि योजनाओं की ओर विशेष ध्यान दें। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संबंध में मानक के विपरीत उपभोक्ताओं को कम सामग्री देने के मामले में राज्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। इस व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी दी। अभियान चलाकर अपात्रों के कहा-राशनकार्ड निरस्त कर उनके स्थान पर पात्र व्यक्तियों को इस योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन अप-डाउन के रवैये को बंद करें। जो जहां पर तैनात हैं वहां पर ही रहें। अन्यथा सजा के लिए तैयार रहें। बैठक समाप्ति के बाद में राज्यमंत्री ने इंटीग्रेटिड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण करने के बाद मोहल्ला चित्रांश नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत रानी गुप्ता के आवास पर पहुंचे। उन्होंने नए आवास का निरीक्षण कर उनको बधाई दी। वहीं गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

-
जिला अस्पताल में मरीजों से की बात
लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल का दोपहर में निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने एमआरआई रूम, ऑक्सीजन प्लांट, इमरजेंसी, जनरल वार्ड सहित अन्य वार्डां का निरीक्षण किया। उपचार के लिए आए मरीजों व तीमारदारों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों को भी अच्छी चिकित्सीय सुविधाएं देने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। वहां निर्माण कार्य में तेजी लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
छह माह में सड़कों पर नहीं दिखेंगे गड्ढ़े
लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि दो से तीन दिन में बिजली का संकट दूर हो जाएगा। मुख्यमंत्री बढ़ी दरों पर भी बिजली खरीद रहे हैं। गड्ढों वाली सड़कों के सवाल पर कहा कि एक माह सरकार को हुआ है, छह महीने में गड्ढे दूर कर देंगे।
-
वनकोटा गांव में लगाई चौपाल
राज्यमंत्री शाम के वक्त वजीरगंज ब्लॉक के गांव वनकोटा में पहुंचे। वहां उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से बात की और उनकी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्राथमिक विद्यालय में बन रहा मिडडेमील का सेट देखा। स्कूल के हैंडपंप से पानी पीकर देखा कि उसकी गुणवत्ता खराब तो नहीं है।
-
ये अधिकारी रहे मौजूद
डीएम दीपा रंजन, सीडीओ ऋषिराज, एडीएम एफआर संतोष कुमार वैश्य, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
राज्यमंत्री को व्यवस्थाएं चौक-चौबंद दिखाने में कामयाब रहा अस्पताल प्रशासन
बदायूं। लोनिवि राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह को जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं पूरी तरह चौक-चौबंद दिखाने में अधिकारी कामयाब हो गए। राज्यमंत्री की नजर अव्यवस्थाओं की ओर जाने ही नहीं दी। निरीक्षण के बाद राज्यमंत्री व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट दिखे। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय और सीएमएस डॉ.विजय बहादुर सिंह को राज्यमंत्री ने जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने मरीजों से भी बात की और उनकी समस्याओं को पूछा।
राज्यमंत्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से करीब डेढ़ घंटा देरी से जिला अस्पताल पहुंचे। उनका दौरा पहले से तय था, ऐसे में जिला अस्पताल प्रशासन ने भी व्यवस्थाएं चौक-चौबंद दिखाने की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यमंत्री ने यहां ऑक्सीन प्लांट, वैक्सीनेशन कक्ष, इमरजेंसी, पोषण पुनर्वास केंद्र, सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया। यहां भर्ती बच्चों की माताओं से बात की और बच्चों को दिए जाने भोजन के बारे में डॉ. अलंकार सिंह से जानकारी ली। राज्यमंत्री ने यहां रसोई भी देखी।
इसके बाद इमरजेंसी पहुंच कर रोगियों से बात भी की। यहां भर्ती मरीजों से समस्याओं के बारे में पूछा। यह भी पूछा कि सभी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, मरीजों ने किसी तरह की शिकायत नहीं की। राज्यमंत्री संतुष्ट दिखे। हालांकि, जिला अस्पताल प्रशासन ने उनको यहां बंद पड़े आयुष विंग और बदहाल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, मलेरिया विभाग, क्षय रोग विभाग का निरीक्षण कराना जरूरी नहीं समझा। जाहिर है कि अगर राज्यमंत्री यहां पहुंचते को कई खामियां उजागर हो सकती थीं।

-
विधायक के सामने महिला ने लगाया था कर्मचारी पर वसूली का आरोप
पिछले दिनों भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, शहर विधायक महेश गुप्ता समेत तमाम भाजपाई जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरण करने पहुंचे थे। इस दौरान इमरजेंसी में एक महिला ने विधायक के सामने ही एक कर्मचारी पर वसूली का आरोप लगाया था। इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। दूसरी ओर एक्स-रे विभाग में मनमानी और भ्रष्टाचार के भी कई आरोप लगाते रहते हैं। इन मामलों में भी अस्पताल प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। हाल ही में एडी हेल्थ डॉ. दीपक अहोरी के निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में डॉक्टर ने एक महिला के साथ अभद्रता कर दी थी। इस मामले को भी सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने रफा-दफा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed