{"_id":"69b9b2b80a42d74c3c0a795d","slug":"pwd-inspection-bungalows-to-be-illuminated-by-solar-lights-badaun-news-c-123-1-sbly1001-159369-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सोलर लाइट से जगमगाएंगे पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सोलर लाइट से जगमगाएंगे पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन
विज्ञापन
बदायूं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निरीक्षण भवनों को अब सोलर लाइट से रोशन किया जाएगा। गर्मी के दिनों में होने वाली बिजली कटौती और बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधाओं से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। इसके लिए 18.45 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।
शासन स्तर से जिले के तीन प्रमुख निरीक्षण भवनों में सोलर लाइट प्रणाली स्थापित की जाएगी। इनमें शहर स्थित लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण भवन, उस्मानपुर में स्थित निरीक्षण भवन और बिसौली का निरीक्षण भवन शामिल हैं। सोलर लाइट लगने के बाद इन भवनों में बिजली की निर्भरता कम होगी और बिजली न होने की स्थिति में भी परिसर रोशन रहेगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने से कई बार आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे निरीक्षण भवनों में ठहरने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार महत्वपूर्ण बैठकों और सरकारी कार्यों के दौरान भी बिजली कटौती से दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, सोलर लाइट प्रणाली लगने से न केवल बिजली की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि ऊर्जा की बचत भी होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सोलर लाइट लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी, ताकि आने वाले गर्मी के मौसम से पहले ही व्यवस्था सुचारु रूप से चालू हो सके। इससे निरीक्षण भवनों में ठहरने वाले अधिकारियों और आगंतुकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।