{"_id":"db8399fc1559eaa76baebd375326a8d5","slug":"puti-mdaya-of-seven-home-district-cow-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परौटी की मढै़या में सात घर जले, गाय मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परौटी की मढै़या में सात घर जले, गाय मरी
बदायूं
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव परौटी की मढै़या में वृहस्पतिवार की शाम लगी आग में सात घर जल गए। इससे एक गाय की मौत हो गई। अग्रिकांड में करीब तीन लाख की क्षति का अनुमान है। दमकल यूनिट की गाड़ी रास्ते में फंस गई। ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। हलका लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने क्षति पूर्ति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है।
परौटी की मढै़या में हरप्रसाद, विनोद, राहुल, सुमन, संजय, सुशील, हरवीर के घर में आग लग गई। इन घरों में रखा घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। आग से सुशील की गाय जलकर मर गई, जबकि संजय की गाय झुलस गई। हलका लेखपाल राम सिंह और राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र पाल ने अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है। एसडीएम जंगबहादुर यादव ने बताया कि पीड़ितों को शीघ्र ही राहत राशि प्रदान की जाएगी।