{"_id":"635d7079a433ea2ea844f1a9","slug":"put-objectionable-photo-of-the-girl-by-making-a-fake-facebook-account-badaun-news-bly502127971","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर डाले आपत्तिजनक फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर डाले आपत्तिजनक फोटो
विज्ञापन
फेसबुक पर दी युवती और उसके परिवार वालों को धमकी, एफआईआर दर्ज
बदायूं। बिल्सी इलाके में एक खुराफाती युवक ने युवती का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए। विरोध करने पर उसके परिवार वालों और युवती को धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का आरोप है कि आरोपी राजन पुत्र सुरेंद्र पाल ने उसकी बेटी का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया। बेटी की छवि बिगाड़ने के लिए उसके आपत्तिजनक फोटो बनाकर फेसबुक पर वायरल कर दिए। परिवार वालों को तब पता चला जब उससे जुड़े लोगों ने उन्हें आकर फेसबुक पर फोटो दिखाए। इसका उन्होंने विरोध किया तो युवक ने उन्हें फेसबुक पर ही जान से मारने की धमकी दी। पिता का आरोप है कि युवक बहुत ही शातिर है। वह परिवार वालों को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहा है। हालांकि उन्होंने थाने जाकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। उन्होंने पुलिस को इसके साक्ष्य भी उपलब्ध कराएं हैं। इस पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।