{"_id":"6175aec7787ab11e9a2fd52b","slug":"put-five-boats-on-gadhiya-ranga-marg-stopped-nine-roadways-buses-badaun-news-bly464018067","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़िया रंगीन मार्ग पर पांच नाव लर्गाइं, नौ रोडवेज बसें बंद कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़िया रंगीन मार्ग पर पांच नाव लर्गाइं, नौ रोडवेज बसें बंद कीं
विज्ञापन
हर्ररामपुर में पशुओं को सुरक्षित ठिकाने पर ले जाते लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। तहसील प्रशासन ने गढ़िया रंगीन मार्ग पर पांच नावों को लगाया है। दरअसल, मानपुर का रपटा पुल डूबने और पुलिया टूटने के कारण ऐसा करना पड़ा है। बदायूं से शाहजहांपुर के लिए वाया दातागंज-बेलाडांडी चलने वाली रोडवेज बसों को शनिवार को ही बंद कर दिया गया था।
रामगंगा में 10 साल के बाद शुक्रवार को उफान आया था। शनिवार को रामगंगा ने खतरे का निशान पार किया तो हालात बेकाबू हो गए। दातागंज तहसील में रामगंगा के तटवर्ती 50 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। इतना ही नहीं प्रशासन को बाढ़ के पानी में घिरे 16 किसानों को बचाना पड़ा था। रविवार को रामगंगा का जलस्तर तो तेजी से घटा लेकिन बदायूं-दातागंज-तिलहर-पुवायां स्टेट हाईवे पर समस्या बनी रही। मानपुर का रपटा पुल डूबने और पुलिया टूटने के कारण शनिवार को ही बदायूं-शाहजहांपुर के बीच इस रोड से संपर्क टूट गया था। लोगों को करीब 40 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। रविवार को भी इस मार्ग पर पानी भरा रहा। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए तहसील प्रशासन ने पांच नावों को लगाया है। शेरगंज, मानपुर, लालपुर आदि करीब 16 गांवों के लोगों को नाव की इस सुविधा का लाभ मिल रहा है।
गढ़िया रंगीन मार्ग पर जलभराव के कारण आसपास के गांवों के लोगों की सुविधा के लिए पांच नावों को लगाया है। रामगंगा का जलस्तर कम हो रहा है। प्रशासन की टीम लगातार हालात पर नजर रखने के साथ कांबिंग कर रही हैं। बाढ़ग्रस्त गांवों की समस्याओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
- राजशिरोमणि, एसडीएम दातागंज