{"_id":"68d44855e8caf8bdfe09dfc6","slug":"purse-of-a-woman-who-came-to-the-opd-of-the-district-hospital-to-get-medicine-was-stolen-badaun-news-c-123-1-sbly1018-147681-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने आई महिला का पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने आई महिला का पर्स चोरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्स चोरी के बाद रोती महिला व मौजूद लोग व सुरक्षा गार्ड। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने के लिए लाइन में लगी महिला का पर्स उचक्के ने पार कर दिया। पर्स में 35 हजार रुपये और सोने के पुराने कुंडल रखे थे। महिला को जानकारी हुई तो वह बेसुध हो गई। होश में आने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी दी।
उसहैत क्षेत्र के गांव खैर कटरा की रहने वाली रीना अपने कुंडल बदलने के लिए बुधवार को शहर आईं थीं। उनके पर्स में 35 हजार रुपये और पुराने कुंडल रखे थे। उन्होंने बताया कि कुंडल पुराने हो गए थे तो सोचा कि बदलकर नए ले लें। इसके लिए वह 35 हजार रुपये लेकर आईं थीं। सोचा कि पहले दवा ले लें उसके बाद कुंडल बदल देंगी।
दवा लेने के लिए वह लाइन में लगकर डॉक्टर को दिखाने को खड़ी थीं। करीब 12 बजे लाइन में लगे किसी उचक्के ने उनका पर्स चोरी कर लिया। महिला को पर्स चोरी की भनक लगी तो वह बेसुध हो गई। पर्स चोरी की घटना से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने उचक्के की अस्पताल में तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने सीसीटीवी आदि भी देखे हैं। महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल गई थी। जांच की है। सीसी फुटेज चेक किए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
सीटी स्कैन के नाम पर पांच सौ रुपये लेकर ठग भागा
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने आई खेड़ा जलालपुर की एक महिला को ठग ने अपनी बातों में फंसा लिया। सीटी स्कैन कराने के नाम पर महिला से पांच सौ रुपये आधार कार्ड लेकर वह दोनों को एक जगह बिठाकर चला गया। महिला उसके आने का इंतजार करती रही लेकिन वह नहीं लौटा। महिला ने यह बात सीटी स्कैन के प्रभारी नसीम खान को बताई। इसके बाद उन्होंने पूरे अस्पताल में उसकी तलाश कराई लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं लग सका। महिला ने बताया कि उसने सोचा कि पांच सौ रुपये चले जाएंगे कोई बात नहीं लेकिन वह यहां काम करता होगा तो जल्दी करा देगा लेकिन वह पांच सौ रुपये लेकर भाग गया।
दोनों घटनाओं की जानकारी मिली है। पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया था। सीसी कैमरे भी देखे गए हैं, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। सीटी स्कैन में जांच कराई है। अस्पताल का कोई कर्मचारी इसमें शामिल नहीं पाया गया है। कोई ठगिया किस्म का युवक कैमरे में दिखा है। महिला भी उसको नहीं जानती है। सब को पता है कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की फ्री सुविधा है। -कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल