फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   PTI leaves for Malaysia to participate in athletics championship

Budaun News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने पीटीआई मलयेशिया रवाना

Fri, 15 Sep 2023 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
PTI leaves for Malaysia to participate in athletics championship
उझानी में पीटीआई रामदास यादव को सम्मानित करते पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल। स्रोत- आयोजक
खेल प्रेमियों ने कार्यक्रम आयोजित कर किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। मलयेशिया के कुआलालंपुर में 16 सितंबर से आयोजित होने वाली दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बेसिक शिक्षा विभाग में पीटीआई रामदास यादव भी भाग लेंगे। उन्हें रवाना करने से पहले नगर पालिका परिषद के सभागार में पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और खेल प्रेमियों ने उन्हें सम्मानित किया।
मिल कंपाउंड निवासी पीटीआई रामदास यादव का चयन 35 वीं मलयेशियन अंतरराष्ट्रीय ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चैंपियनशिप में शिक्षकों के अलावा सेना के जवान समेत और कई विभागों से जुड़े अफसर और कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

पीटीआई रामदास ने फरवरी में राष्ट्रीय स्तर की ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इसके अलावा प्रदेश और मंडल स्तर पर भी अपने प्रदर्शन से बेसिक शिक्षा विभाग का नाम रोशन कर चुके हैं। पीटीआई रामदास बृहस्पतिवार पूर्वाह्न दिल्ली से कुआलालंपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार शाम नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित किया। एमजीपी कॉलेज के पूर्व क्रीड़ाधिकारी सुभाषचंद्र मिनोचा और ईओ अब्दुल सबूर ने उन्हें बुके भेंट किए। इस मौके पर किशनचंद्र शर्मा, रामप्रवेश यादव, योगेश प्रताप सिंह, कुक्कू सक्सेना, चांद मोहम्मद, इकबाल अहमद, सुरेंद्र यादव, राजू भूटानी, हरीश त्यागी, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed