फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   protest to the police

डिप्लोमा इंजीनियर आंदोलन पर अडिग

Mon, 18 Jan 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Mon, 18 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
नलकूप खंड-दो के कार्यालय द्वार पर सभा कर दिया ज्ञापन
विज्ञापन

 
द्वार सभा की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष एके मिश्रा ने कहा कि महासंघ ने सोमवार को नलकूप विभाग के कार्यालय पर द्वार सभा के साथ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। यह कार्यक्रम 28 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद पांच फरवरी को जिलास्तर पर धरना प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। 15 से 17 फरवरी तक लखनऊ मुख्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
इसके बाद भी उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी जाएगी। उन्होंने ऐलान किया कि अगली द्वार सभा 19 फरवरी को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यालय पर होगी। लोनिवि जिलाध्यक्ष एमसी पांडे ने वेतन ग्रेड 4800 किए जाने और तीन पदोन्नतियों के बारे में मांग पत्र की जानकारी दी। इसके अलावा सभी 10 सूत्री मांगों को उठाया। इस मौके पर सभी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन

द्वार सभा में यादराम गंगवार, आनंद पाल, यशपाल सिंह, आरके वर्मा, पिंटू मौर्य, सुरेश चंद्र, राहुल, एमएल शर्मा, सूबे सिंह, अभय वर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। द्वार सभा का संचालन जिला सचिव राजवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed