{"_id":"5b50f140da54bd12f3ab99184574a871","slug":"protest-against-the-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" परिणाम रोका तो धरने पर बैठ गए पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम रोका तो धरने पर बैठ गए पूर्व विधायक
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Mon, 02 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा विधायक की भीतीजी, पूर्व विधायक की पत्नी थीं मैदान में
इस पर आरओ ने परिणाम पर रोक लगा दी। इससे गुस्साए बसपा कार्यकर्ता पूर्व विधायक योगेंद्र सागर के साथ मंडी गेट पर धरने पर बैठ गए। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर बसपाइयों ने धरना खत्म किया। सपा प्रत्याशी के रूप में इस सीट से बिसौली के सपा विधायक आशुतोष मौर्य की भतीजी नेहा सिंह चुनाव मैदान में थीं।
रविवार को मतगणना शुरू होने के बाद हर राउंड में प्रीति सागर और नेहा सिंह एक दूसरे को टक्कर देती रहीं। दोनों के समर्थकों में भी काफी उत्साह था। मतगणना के बाद आरओ ने प्रीति सागर को 63 मतों से निर्वाचित घोषित कर दिया। नेहा सिंह के अभिकर्ता ने आपत्ति करते हुए आरओ को प्रार्थना पत्र देकर पुर्नमतगणना की मांग की। इस पर आरओ ने परिणाम पर रोक लगा दी। इससे बसपाई भड़क गए। पूर्व विधायक योगेंद्र सागर समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। एमएसली जितेंद्र यादव भी यहां पहुंच गए। उन्होंने फोन पर अधिकारियों से बात की। चुनाव परिणाम घोषित करने के आश्वासन पर बसपाइयों ने धरना खत्म किया। धरना स्थल पर बसपा विधायक हाजी मुर्सरत अली, सिनोद शाक्य समेत देवेंद्र सिंह गौतम, प्रेमनाथ, शेखर सक्सेना, सूर्यप्रकाश देवल, अजीत गुर्जर, राजेंद्र सिंह, अबरार खां,राजीव कुमार, शेखर सागर, प्यारे लाल माथुर, नेमचंद्र, होतीलाल, रामवीर शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
धरने देने वाले 250 लोगों के खिलाफ मुकदमा
बिल्सी। मतगणना स्थल के बाहर धरना देने के मामले में पुलिस ने 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देर शाम एसओ बिल्सी ब्रजेश यादव की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसओ ब्रजेश यादव का कहना है कि मतगणना स्थल पर हंगामा करने और भीड़ जुटाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रीति की जीत पर बसपाई खुश
बिल्सी। बसपा एमएलसी जितेंद्र शाक्य ने प्रीति सागर की जीत पर खुशी जताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। बसपाइयें ने प्रीति सागर की जीत पर मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की। साथ ही कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में फिर से बसपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर जमालउद्दीन सलमानी, नदीम चौधरी, सलीम सैफी, चंद्रभान सागर, गुडडू सलमानी, अकरम सलमानी, कवींद्र सक्सेना, चरन सिंह, रफीक सैफी, सोवरन सिंह आदि मौजूद रहे।