{"_id":"692de37d9eb7b126ed0eb164","slug":"protest-against-online-attendance-by-tying-black-ribbon-badaun-news-c-123-1-sbly1035-152005-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: काला फीता बांधकर जताया ऑनलाइन हाजिरी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: काला फीता बांधकर जताया ऑनलाइन हाजिरी का विरोध
विज्ञापन
बिसौली में विरोध प्रदर्शन करते ब्लाक के सचिव। संवाद
बदायूं। बिसौली विकास खंड परिसर में ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति लागू किए जाने के विरोध में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया।
सचिवों का कहना है कि उनकी जिम्मेदारियां पूरी तरह फील्ड जॉब पर आधारित हैं। एक ग्राम से दूसरे ग्राम तक लगातार भ्रमण, साथ ही अन्य विभागों के कार्य भी सौंपे जाने के कारण निर्धारित समय पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अत्यंत कठिन हो जाता है। इस व्यवस्था को समाप्त किया जाना चाहिए।
प्रांतीय संगठन के आवाहन पर एक दिसंबर से चार दिसंबर तक उनका सांकेतिक धरना जारी रहेगा। यदि इस अवधि में सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाता तो सचिव संगठन आगे कठोर फैसले लेने को मजबूर होगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान सचिवों में छत्रपाल शाक्य, अंकुर पाराशरी, जगदीप सिंह, विकास पुरी, प्रिया पाल, सुशील शर्मा, चेतेंद्र पाल व प्रशांत वत्सल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
उझानी। ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में काली पट्टी बांधकर सोमवार दोपहर में ब्लॉक कार्यालय परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला महामंत्री नवीन शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी जुटे। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन के तहत विरोध किया गया है। ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायत अधिकारियों की संख्या काफी कम है। अधिकतर पर दो- तीन ग्राम सभाओं का अतिरिक्त प्रभार है।
विभागीय कामकाज भी अधिक है। ऐसे में ऑनलाइन उपस्थिति लगाना संभव नहीं है। सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने काली पट्टी भी बांधी। प्रदर्शनकारियों में रवि कुमार और शिखर गौड़ भी शामिल रहे। संवाद